{"_id":"589efbbf4f1c1be71737b5a5","slug":"trump-may-bring-new-executive-order-on-travel-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवल बैन के लिए ट्रंप का नया पैंतरा, लाएंगे नया एक्जीक्यूटिव आर्डर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रैवल बैन के लिए ट्रंप का नया पैंतरा, लाएंगे नया एक्जीक्यूटिव आर्डर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर अस्थायी बैन के लिए अब नई कवायद में जुट गए हैं। ट्रंप ने इशारा किया कि वह इस संबंध में नया एक्जीक्यूटिव आर्डर ला सकते हैं इस संबंध में उन्होंने नए अटार्नी जनरल से भी राय मांगी है।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सात मुस्लिम देशों के नागरिकों पर 90 दिनों के लिए अमेरिका में घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले की ट्रंप का यह आदेश लागू हो पाता लोअर कोर्ट ने उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए इस आदेश पर रोक लगा दी। इसको लेकर ट्रंप की कोर्ट से ठन गई। इस पर ट्रंप ने टिप्पणी की थी कि अदालतें भी अब सियासी हो गई हैं, ट्रंप ने यहां तक बयान दे दिया था कि अगर कुछ भी गलत होता है तो इसकी जिम्मेदारी कोर्ट की होगी।
विज्ञापन
हालांकि कोर्ट के आगे दाल न गलती देख अब ट्रंप ने इस मामले में नए कदम की तैयारी कर ली है। अपने विमान में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इस संबंध में जल्द ही एक्जीक्यूटिव आर्डर लेकर आएंगे जिससे मुस्लिम देशों पर जल्द से जल्द ट्रैवल बैन लगाया जा सके। ट्रंप ने कहा हम अपने देश की सुरक्षा को यूं खुला नहीं छोड़ सकते हैं। हालांकि ट्रंप अभी पुराने आदेशों को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में भी हैं। ट्रंप ने कहा कि अभी हमारे पास कई विकल्प हैं इनमें से एक नया आर्डर लाने का भी है।
विज्ञापन