'बीमारू और झूठे किस्म के व्यक्ति हैं ट्रंप'
- बर्नी सैंडर्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा।
- ट्रंप के साथ आया भारतीय-अमेरिकी समूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के दावेदार बर्नी सैंडर्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ‘बीमारू झूठे हैं।’ दरअसल रिपब्लिकन की उम्मीदवारी के दावेदार ट्रंप ने यह आरोप लगाया था कि शुक्रवार को शिकागो में रैली के दौरान जो विरोध प्रदर्शन हुए वे सैंडर्स द्वारा ही प्रायोजित किए गए थे।
ट्रंप के आरोपों को सैंडर्स की ओर से तुरंत खारिज कर दिया गया। यही नहीं सैंडर्स के अभियान ने ट्रंप का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों से खुद को अलग भी कर लिया। सैंडर्स ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ट्रंप अमेरिकी जनता को दिखा रहे हैं कि वह एक बीमारू किस्म के झूठे व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होंने लातिन, मुस्लिमों, महिलाओं के खिलाफ नफरत और विभाजन को बढ़ावा दिया है। यही वजह है कि उनका विरोध हो रहा है।
सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप को हिंसा भड़काना बंद करते हुए अपने समर्थकों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी रैली में शामिल होने या प्रदर्शन करने के लिए जो लोग भी आएं उनसे मारपीट न हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका में लोगों को अधिकार है कि वे बिना डरे किसी भी राजनीतिक रैली में शामिल हो सकें।
ट्रंप के साथ आया भारतीय-अमेरिकी समूह
रिपब्लिकन की उम्मीदवारी के दावेदार ट्रंप के समर्थन में एक भारतीय-अमेरिकी समूह आया है। ट्रंप की विचारधारा में विश्वास करने वाले सामुदायिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के समूह ‘इंडियन-अमेरिकन फॉर ट्रंप-2016’ का दावा है कि आगामी 15 मार्च के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप काफी मजबूती से उभरेंगे। ट्रंप फ्लोरिडा, इलिनोइस, ओहियो और मिसूरी जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में होने वाले प्राइमरी चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त देंगे।