फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   trump illlegal immigrants

फिर सुर्खियों में डोनाल्ड ट्रंप, चला देशभक्ति और विदेशी का पत्ता

Mon, 30 May 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
trump illlegal immigrants

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपने एक नए बयान की वजह से फिर सुर्खियों में हैं। वॉशिंगटन में एक बाइक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "अमेरिका में पूर्व सैनिकों से ज्यादा अवैध प्रवासियों का खयाल रखा जाता है, लेकिन अब से यह नहीं चलेगा और हम इसे चलने देंगे भी नहीं"।

विज्ञापन



हालांकि ट्रंप ने अपने इस बयान के पक्ष में कोई तथ्य या सबूत नहीं दिए। जानकार ट्रंप के इस बयान को पूर्व सैनिकों को अपनी तरफ 'खींचने के प्रयास' के तौर पर देख रहे हैं। ट्रंप ने पिछले साल अपने एक बयान से पूर्व सैनिकों को नाराज कर दिया था।उन्होंने सेनेटर जॉन मैक्केन के सैन्य रिकॉर्ड पर सवाल उठाए थे, जो वियतनाम युद्ध के दौरान युद्धबंदी रहे थे।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था, "मैक्केन सिर्फ़ इसलिए हीरो हैं, क्योंकि वो युद्धबंदी थे। मैं तो उनको पसंद करता हूं, जो पकड़े नहीं गए थे।" उस वक्त उनके इस बयान की कड़ी आलोचना हुई थी और ट्रंप इस बयान से हुए नुक़सान की भरपाई करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed