{"_id":"574c07054f1c1bf551108c65","slug":"trump-illlegal-immigrants","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर सुर्खियों में डोनाल्ड ट्रंप, चला देशभक्ति और विदेशी का पत्ता","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
फिर सुर्खियों में डोनाल्ड ट्रंप, चला देशभक्ति और विदेशी का पत्ता
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अपने एक नए बयान की वजह से फिर सुर्खियों में हैं। वॉशिंगटन में एक बाइक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "अमेरिका में पूर्व सैनिकों से ज्यादा अवैध प्रवासियों का खयाल रखा जाता है, लेकिन अब से यह नहीं चलेगा और हम इसे चलने देंगे भी नहीं"।
विज्ञापन
हालांकि ट्रंप ने अपने इस बयान के पक्ष में कोई तथ्य या सबूत नहीं दिए। जानकार ट्रंप के इस बयान को पूर्व सैनिकों को अपनी तरफ 'खींचने के प्रयास' के तौर पर देख रहे हैं। ट्रंप ने पिछले साल अपने एक बयान से पूर्व सैनिकों को नाराज कर दिया था।उन्होंने सेनेटर जॉन मैक्केन के सैन्य रिकॉर्ड पर सवाल उठाए थे, जो वियतनाम युद्ध के दौरान युद्धबंदी रहे थे।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा था, "मैक्केन सिर्फ़ इसलिए हीरो हैं, क्योंकि वो युद्धबंदी थे। मैं तो उनको पसंद करता हूं, जो पकड़े नहीं गए थे।" उस वक्त उनके इस बयान की कड़ी आलोचना हुई थी और ट्रंप इस बयान से हुए नुक़सान की भरपाई करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन