फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump chose McMaster as new National Security Advisor of America

ट्रंप ने मैक्मास्टर को चुना नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

Tue, 21 Feb 2017 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Trump chose McMaster as new National Security Advisor of America
- फोटो : bbc

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जेनरल एच आर मैक्मास्टर को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है। वे लेफ्टिनेंट जनरल माइकल फ्लिन की जगह लेंगे जिनकी मात्र तीन सप्ताह और तीन दिन बाद छुट्टी कर दी गई थी। उनके ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने अपनी नियुक्ति से पहले रूसी राजदूत के साथ बातचीत में अमेरिका प्रतिबंधों पर चर्चा की थी।

विज्ञापन


उनके संक्षिप्त कार्यकाल को लेकर आलोचकों ने कहा कि ये दिखाता है कि ट्रंप प्रशासन के भीतर गड़बड़ है। इसके बाद ट्रंप ने रिटायर्ड वाइस एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड को इस पद पर बिठाना चाहा मगर उन्होंने 'निजी कारणों' का हवाला देकर ये पेशकश ठुकरा दी। जेनरल मैक्मास्टर ने अफगानिस्तान और इराक में काम किया है और बीबीसी के वाशिंगटन संवाददाता अलीम मकबूल के अनुसार उन्हें सोचने-समझनेवाला और खरी-खरी बात करनेवाला रणनीतिकार माना जाता है।
विज्ञापन


वे ट्रंप प्रशासन में कीथ केलॉग के साथ काम करेंगे जो माइकल फ्लिन के इस्तीफे के बाद से कार्यवाहक सलाहकार थे। दोनों अधिकारियों को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत जॉन बोल्टन का भी सहयोग मिलेगा। एडमिरल रॉबर्ट हार्वर्ड के प्रस्ताव को ठुकरा देने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने सप्ताहांत में जेनरल मैक्मास्टर, कीथ केलॉग और जॉन बोल्टन के अतिरिक्त एक और व्यक्ति का इंटरव्यू लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed