{"_id":"5a59a2444f1c1ba93f8b492f","slug":"trump-cancels-uk-trip-blames-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में एंबेसी बनाने के फैसले को ट्रंप ने बताया गलत, शुरू करने से किया इनकार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
लंदन में एंबेसी बनाने के फैसले को ट्रंप ने बताया गलत, शुरू करने से किया इनकार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले महीने की ब्रिटेन की प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्होंने अपने इस फैसले का जिम्मेदार पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन को ठहराया।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी दूतावास के उद्घाटन के लिए अगले महीने की ब्रिटेन यात्रा को रद्द कर दिया है। उन्होंने दूतावास को मध्य लंदन से सुनसान जगह पर ले जाने के पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन के फैसले को ‘बुरा सौदा’ कहा है।
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति ने ट्विटर के जरिए पॉश मेफेयर इलाके के ग्रोसवेनर स्क्वॉयर से दूतावास को निन इल्मस ले जाने की 1.2 अरब डॉलर की परियोजना की आलोचना की।
ओबामा प्रशासन की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि, लंदन की सबसे अच्छी जगह पर दूतावास को कौड़ियों के भाव बेचा गया है। सूनसान निन इल्मस पर नए दूतावास का विचार बेहद बुरा है और ऐसी जगह का उद्घाटन करने लिए मुझे बुलाया जा रहा है जो मेरे लिए मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन
Reason I canceled my trip to London is that I am not a big fan of the Obama Administration having sold perhaps the best located and finest embassy in London for “peanuts,” only to build a new one in an off location for 1.2 billion dollars. Bad deal. Wanted me to cut ribbon-NO!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 12, 2018
अब अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन नए दूतावास का उद्घाटन करेंगे जो 16 जनवरी को कर्मियों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, डाउनिंग स्ट्रीट ने ट्रंप के ब्रिटेन की यात्रा रद्द करने पर कोई टिप्पणी नहीं की है।