{"_id":"57a31e084f1c1b56152bb1e0","slug":"trump-calls-hillary-clinton-founder-of-isis","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आईएसआईएस की संस्थापक' हैं हिलेरी क्लिंटन :डोनाल्ड ट्रम्प","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
'आईएसआईएस की संस्थापक' हैं हिलेरी क्लिंटन :डोनाल्ड ट्रम्प
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन को आंतकवादी संगठन 'आईएसआईएस का संस्थापक' बताया है। ट्रम्प हाल ही में विवादित बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। हिलेरी क्लिंटन पर उनका यह हमला रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव अभियान को हुए नुकसान से उबारने के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी बिजनेसमैन और राष्ट्रपति पद के उम्मदीवार डोनाल्ड ट्रम्प ने यह बयान डेटोना बीच फ्लोरिडा में एक रैली को संबोधित करते हुए दिया है। ट्रम्प ने हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को धूर्त भी कहा था।
विज्ञापन
रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने आगे कहा,'हिलेरी क्लिंटन को आईएसआईएस के संस्थापक के तौर पर आईएसआईएस से अवॉर्ड मिलना चाहिए।' ट्रम्प ने कुछ दिन पहले फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में हिलेरी क्लिंटन को 'शैतान' भी कहा था।
विज्ञापन
ट्रम्प के विवादित और भड़काऊ बयानों को लेकर उनकी रिपब्लिकन पार्टी में काफी उथल-पुथल है। रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने बराक ओबामा पर भी हमला बोला। ट्रम्प ने कहा,'हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है जो स्पष्ट रूप से अक्षम है। ओबमा और उनकी नीतियों के कारण हमें काफी शर्मसार होना पड़ा है।'