फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump attacks his own Justice Department over blocked travel ban

US में मुस्लिमों की NO ENTRY पर अड़े ट्रंप, 'ट्रैवल बैन' को लेकर न्यायिक व्यवस्था को लताड़ा

Mon, 05 Jun 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 05 Jun 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Trump attacks his own Justice Department over blocked travel ban
trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 7 देशों के यात्रियों की अमेरिका में नो एंट्री को लेकर अड़ गए हैं। ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, पर डोनाल्ड ट्रंप इस मामले पर जल्द सुनवाई चाहते हैं, साथ ही चाहते हैं कि उनके पुराने आदेश जारी रहें, या उन्हें और भी कड़े किए जाएं। ट्रंप ने तो अमेरिकी न्यायिक प्रक्रिया तक को नहीं छोड़ा और उसे बेहद ढीला करार देते हुए कहा कि कोर्ट भी राजनीतिक रुप से सही फैसले देने की कोशिश कर रहा है, जो कि गलत है।
विज्ञापन


डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिकी समयानुसार सुबह 7 बजे ही अमेरिकियों में ट्वीटर के जरिए हलचल मचा दी। डोनल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि वो ट्रैवल बैन पर एग्जीक्यूटिव ऑर्डरों पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। डोनल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोग, वकील और कोर्ट को इस विषय पर जो कुछ भी कहना है, वो कह सकते हैं। पर मैं इसे 'ट्रैवल बैन' ही कहूंगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने न्यायिक प्रक्रिया को भी आइना दिखाने की कोशिश करते हुए लिखा कि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस(डीओजे) को पॉलिटिकरी करेक्ट रहने की कोशिश करनी बंद कर देनी चाहिए और वो ओरिजनल ट्रैवल बैन के डाक्यूमेंट्स सुप्रीम कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे देश में अच्छे लोग ही आएं। ताकि हमारा देश और हमारे लोग सुरक्षित रहें। उन्होंने कोर्ट को 'स्लो और पॉलिटिकल' करार दिया।

गौरतलब है कि डोनल्ड ट्रंप मुस्लिमों को लेकर कड़ी नीतियों और बयानों के चलते लगातार चर्चा में रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद 7 देशों के लोगों पर अमेरिका की यात्रा पर रोक लगा दी थी। उनके इस आदेश पर अमेरिकी कोर्ट में बहस चल रही है। डोनल्ड ट्रंप इस मामले में जनता का भी साथ चाहते हैं, जो ब्रिटेन में हुए लंदन हमले के बाद से गुस्से में है। ऐसे में डोनल्ड ट्रंप अपने आदेश पर जनता की ओर से सहानुभूतिक समर्थन हासिल करने के प्रयास में लगए नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट्स को इसी दिशा में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed