फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Trump appoints Shah to White House post as his deputy assistant 

भारतीय मूल के राजीव शाह को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सौंपी अहम जिम्मेदारी

Fri, 06 Jan 2017 06:37 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, वॉशिंगटन Updated Fri, 06 Jan 2017 06:37 AM IST
विज्ञापन
Trump appoints Shah to White House post as his deputy assistant 

अमेरिका में रॉकफिलर फाउंडेशन के ट्रस्टी राजीव जे. शाह से छह माह पहले जब उस समिति को ज्वाइन करने के लिए कहा गया जो अगले अध्यक्ष का चयन करेगी तो भारतीय मूल के इस अमेरिकी ने इससे इंकार करते हुए कहा था कि उन्हें पद चाहिए, समिति की सदस्यता नहीं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी मुराद पूरी करते हुए उन्हें व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


रॉकफिलर फाउंडेशन अमेरिका की सबसे बड़ी संस्था है जो देश में चेरिटेबल संबंधी कामकाज देखती है। 43 वर्षीय राजीव शाह इस फाउंडेशन के वर्तमान अध्यक्ष ज्यूडिथ रॉडिन का स्थान लेंगे जो पिछले 12 साल से इस पद पर बने हुए थे।
विज्ञापन


20 करोड़ डॉलर के सालाना बजट वाला यह फाउंडेशन दुनिया की सबसे बड़ी संस्था है, जिसके लिए पहली बार किसी भारतीय मूल के अमेरिकी का चयन हुआ है। 20 जनवरी को अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने वाले ट्रंप ने शाह को व्हाइट हाउस में उनकी टीम के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शाह को ट्रंप के उप सहायक के बतौर जिम्मेदारियां संभालनी होंगी

Trump appoints Shah to White House post as his deputy assistant 

ट्रंप की ट्रांजिशन टीम ने शाह के नाम की घोषणा करते हुए बताया कि शाह को ट्रंप के उप सहायक के बतौर उप संचार निदेशक व अनुसंधान निदेशक की जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। शाह के माता-पिता गुजरात से अमेरिका आए थे।


सबसे पहले शाह के पिता उनकी पढ़ाई के दौरान 1970 के दशक में अमेरिका आए, लेकिन कुछ वक्त बाद वह भारत वापस चले गए। शादी के बाद उनके पिता 70 के दशक के आखिर में अमेरिका वापस लौट आए। राजीव जे. शाह का जन्म और परवरिश अमेरिका में ही हुई है। 

शाह का परिचय
शाह के माता-पिता के अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद प्रारंभ में शिकागो और बाद में कनेक्टिकट चले गए, जहां राजीव शाह का जन्म हुआ। यहीं पर उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और कार्नवेल यूनिवर्सिटी से स्नातक अध्ययन किया। राजीव शाह जार्ज बुश के कार्यकाल से राष्ट्रपति दफ्तर में रिसर्च असिस्टेंट के बतौर काम कर चुके हैं। 2012 में उन्होंने रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के डिप्टी रिसर्च डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

हिलेरी के खिलाफ कैंपेन में शाह का हाथ
राजीव शाह वर्तमान में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी में रिसर्च डायरेक्टर हैं। हाल ही में हुए आम चुनावों में उन्होंने डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन से जुड़ी रिसर्च करने वाली विशेषज्ञ टीम का नेतृत्व किया था। हिलेरी के खिलाफ जो भी कैंपेन राष्ट्रपति चुनावों के दौरान हुए उनके पीछे शाह का ही दिमाग था। शाह अब ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में काम करेंगे। व्हाइट हाउस के भावी चीफ ऑफ स्टाफ राइंस प्रिबस ने कहा कि शाह व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति को अमेरिका की सूरत बदलने के लिए सलाह देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed