{"_id":"5c747cfdbdec22736842302b","slug":"trump-announced-to-stop-duty-increases-on-chinese-products-after-a-satisfactory-talks-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड वार: अमेरिकी ने चीनी उत्पादों पर होने वाली शुल्क बढ़ोतरी टाली","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रेड वार: अमेरिकी ने चीनी उत्पादों पर होने वाली शुल्क बढ़ोतरी टाली
Tue, 26 Feb 2019 05:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
वाशिंगटन
वाशिंगटन
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 26 Feb 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : PTI
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में चीन के साथ हुई संतोषजनक वार्ता के बाद चीनी उत्पादों पर अगले महीने से होने वाली शुल्क बढ़ोतरी को टालने की घोषणा की है। दोनों देशों के बीच चल रहे ट्रेड वार को खत्म करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करने की योजना है।
विज्ञापन
पिछले साल अमेरिका ने 250 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क बढ़ाया था, जिसके बाद चीन ने भी 110 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क में बढ़ोत्री की थी। 1 जनवरी को दोनों देशों के नेता भविष्य में होने वाली शुल्क बढ़ोतरी 90 दिनों तक रोकने पर सहमत हुए थे।
विज्ञापन
ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका ने व्यापार वार्ता के अलावा चीन के साथ बौद्धिक संपदा संरक्षण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, कृषि, सेवाओं, मुद्रा और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत की। इस वार्ता के बाद मैं 1 मार्च से निर्धारित शुल्क वृद्धि को टालने का ऐलान करता हूं।’
विज्ञापन