{"_id":"5bab7628867a557ebb22e7bb","slug":"trump-and-guterres-discussed-about-terrorism-and-atomic-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूएन महासचिव गुतारेस ने आतंकवाद और परमाणु हथियारों के प्रसार पर की चर्चा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूएन महासचिव गुतारेस ने आतंकवाद और परमाणु हथियारों के प्रसार पर की चर्चा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए आतंकवाद, परमाणु हथियारों के प्रसार तथा अन्य खतरों समेत वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अपने ‘साझा हितों’ पर चर्चा की। बता दें, ट्रंप संयुक्त राष्ट्र के कड़े आलोचक रहे हैं। कई मौकों पर उन्होंने 193 सदस्यीय संस्था के वित्तपोषण में अमेरिका पर पड़े आर्थिक बोझ की शिकायत की है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा को मंगलवार को संबोधित करने वाले ट्रंप ने महासभा के 73वें सत्र के इतर गुतारेस से मुलाकात की। व्हाइट हाउस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं ने आने वाले महीनों में करीबी संपर्क बनाए रखने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के कार्यालय ने बताया कि गुतारेस ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापित करने और परमाणु हथियार निरस्त्रीकरण के अमेरिका के प्रयासों का स्वागत किया। साथ ही दुनियाभर में मानवीय अभियानों में मदद के लिए भी अमेरिका का स्वागत किया। गुतारेस और ट्रंप ने विभिन्न शांति पहल में संयुक्त राष्ट्र के योगदान और इन प्रयासों में अमेरिका के सहयोग पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने पेरिस जलवायु संधि जैसे संयुक्त राष्ट्र के ऐतिहासिक फैसलों के अलावा उसकी मानवाधिकार परिषद और यूनेस्को जैसी अहम संस्थाओं की आलोचना की।