{"_id":"5b5e19ae4f1c1bde6d8b5353","slug":"trump-administration-prepares-economic-development-initiatives-for-indo-pacific-region","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए आर्थिक-विकास पहलों की घोषणा को तैयार ट्रंप प्रशासन","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए आर्थिक-विकास पहलों की घोषणा को तैयार ट्रंप प्रशासन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंद-प्रशांत क्षेत्र की व्यापक बुनियादी ढांचागत और ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रंप प्रशासन ने बड़े नीतिगत फैसले करने की तैयारी पूरी कर ली है। सबसे खास बात यह है कि बेहतर संपर्क और व्यापार के लिए इसमें भारत की भूमिका बड़ी होगी।
विज्ञापन
तीन शीर्ष मंत्री अमेरिकी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स में लेंगे हिस्सा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रिमंडल के शीर्ष सदस्यों अमेरिकी चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स में लगा दिया है, जो सोमवार को हिंद-प्रशांत व्यापार मंच की पहली बैठक की मेजबानी करेगा। इसमें विदेश मंत्री माइक पोंपियो, वाणिज्य मंत्री विल्बुर रोज और ऊर्जा मंत्री रिक पेरी शामिल हैं। यह मंच अमेरिका की ‘संपूर्ण हिंद-प्रशांत सरकारी रणनीति’ के आर्थिक एवं वाणिज्यिक तत्वों को सामने रखेगा। वहीं इस बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, निजी क्षेत्र तथा हिंद-प्रशांत देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
चीन की आर्थिक नीतियों का खुलकर विरोध कर चुका है अमेरिका
बता दें कि तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ते हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों की संप्रभुता को खतरा पैदा करने वाली चीन की आर्थिक नीतियों का खुलकर विरोध करने के नौ महीने बाद ट्रंप प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन