{"_id":"f00f93b15edf0e8fdad179a00666ef7f","slug":"train-accident-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क में मेट्रो पटरी से उतरी, 4 की मौत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
न्यूयॉर्क में मेट्रो पटरी से उतरी, 4 की मौत
Updated Mon, 02 Dec 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूयॉर्क शहर में एक यात्री मेट्रो रेल पटरी से उतर गई है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार इस हादसे में कम से कम चार लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
हादसा न्यूयॉर्क शहर के ब्रॉंक्स इलाक़े में हुआ है। हादसे के बाद बड़ी संख्या आपात सेवा वाहन मौक़े पर पहुँच गए हैं।
मैट्रोपॉलिटन ट्रांस्पोर्ट अथॉरिटी (एमटीए) ने कहा है कि ट्रेन की कोई भी बोगी साथ लगती हडसन या हर्लम नदी में नहीं गई है।
न्यूयॉर्क ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने बताया है कि मैट्रो-नार्थ ट्रेन की सात में से पांच बोगियां पटरी से उतर गईं।
गंभीर चोटें
एमटीए का कहना है कि मैट्रो के पटरी से उतरने की घटना स्पूयटेन ड्योविल के इलाके में हुई है। इसके अनुसार हडसन लाइन की सभी सेवाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
न्यूयॉर्क के अग्निशमन विभाग का कहना है कि यह दुर्घटना सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर हुई है और लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।
इसके बाद घटना पर काबू पाने के लिए करीब 130 अग्निशमन सेवा वाहन मौके पर पहुंच गए हैं।
शुरू शुरू में घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया था कि मैट्रो के डिब्बे पानी में उतर गए हैं। मगर एमटीए ने इस बात से इनकार किया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी एडविन वालेरो ने समाचार एजेंसी एपी को ये सूचना दी थी कि एक बोगी पानी में कई फीट नीचे डूब गई है।