फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Tornadoes in America

अमेरिका में चक्रवात ने मचाई तबाही, 91 मरे

Tue, 21 May 2013 01:24 PM IST
BBC
BBC Updated Tue, 21 May 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
Tornadoes in America
अमेरिका में आए चक्रवात ने ओकलाहोमा शहर के मूर इलाके को बुरी तरह से तबाह कर दिया है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इस चक्रवात में 41 लोग मारे गए हैं।

हालांकि स्थानीय चिकित्सा अधिकारी एमी एलिओट ने जानकारी दी है कि 40 अन्य लोगों की मौत हो गई है।

ताज़ा आंकड़े आने के बाद, मरने वालों की संख्या 91 हो गई है।

Tornadoes in America


















इस चक्रवात ने सबसे ज्यादा तबाही मूर में मचाई हैं। जहां घर और इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है। इस चक्रवात की गति 321 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और इनमे 120 से ज्यादा लोग और 70 बच्चे शामिल हैं।

Tornadoes in America

विज्ञापन

















सोमवार को आए इस चक्रवात में मूर के 55,000 की आबादी को प्रभावित किया और ये तेज़ हवाओं का सिलसिला करीब 45 मिनट तक जारी रहा। ओकलाहोमा के लेफ़्टिनेंट गवर्नर टोड लैंब का कहना है कि 22 बच्चे मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज़ हवाओं ने दो स्कूलो को तबाह कर दिया और रिपोर्टों के अनुसार कई बच्चे अभी भी लापता हैं।

ओकलाहोमा के गवर्नर मेरी फ़ेलीन ने इस 'दर्दनाक' दिन बताया है और कहा है कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मदद की पेशकश की है।

Tornadoes in America

















लोगों की खोजबीन और राहत कार्य के लिए ओकलाहोमा के 200 राष्ट्रीय गार्डों और राज्य के बाहर से राहतकर्मियों को बुलाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था, जैसे ही हमने चक्रवात को आते देखा हमने तहखाने में खुद को बंद कर लिया। वो तेज़ होता गया और उसके बाद तो ताला ही टूट गया। वो दरवाज़े को भेदता हुआ आया, कांच और मकान का मलबा हम पर गिरने लगा। हमें लग रहा था कि हम शर्तिया मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed