फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Top-level talks have been done to remove donald Trump in 2017

एफबीआई के पूर्व निदेशक का दावा, ट्रंप को हटाने के लिए 2017 में हो चुकी है शीर्ष स्तर की वार्ता

Tue, 19 Feb 2019 06:28 AM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 19 Feb 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
Top-level talks have been done to remove donald Trump in 2017
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram

अमेरिका की खुफिया जांच एजेंसी एफबीआई के पूर्व कार्यवाहक निदेशक ने एक साक्षात्कार में दावा किया है कि देश के उप महान्यायवादी (एटॉर्नी जनरल) ने 2017 में इस बात पर चर्चा की थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पद से हटाने में मंत्रिमंडल के कितने सदस्य साथ देंगे।

विज्ञापन


एंड्रयू मैककेब ने बताया कि 9 मई, 2017 को ट्रंप द्वारा एफबीआई के निदेशक जेम्स कोमी को पद से हटा देने के बाद उप महान्यायवादी रोड रोजेन्स्टीन ने अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन के उपयोग की बात कही थी।
विज्ञापन


यह संशोधन राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया से संबंधित है। मैककेब ने सीबीएस के समाचार कार्यक्रम ‘60 मिनट्स’ को बताया, ‘रोड ने यह मुद्दा उठाया और मेरे साथ इस पर बातचीत भी की कि कैबिनेट के अन्य सदस्य कैसे इस तरह के प्रयास को अपना समर्थन दे सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएस के ‘फेस द नेशन’ कार्यक्रम में रविवार को इस साक्षात्कार का एक अंश चलाया गया जिसमें इस विस्फोटक विषय पर मैककेब की वास्तविक टिप्पणियों को पहली बार प्रसारित किया गया। रोजेनस्टीन ने ट्रंप को पद से हटाने पर उनके चर्चा करने की खबरों को ‘मजाक’ करार देकर खारिज किया।


ट्रंप ने एफबीआई के बजाय पुतिन पर किया भरोसा

एफबीआई के पूर्व प्रमुख एंड्रयू मेककेब ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया की अमेरिका तक मारक क्षमता वाली मिसाइलों के बारे में एफबीआई अधिकारियों पर भरोसा करने के बजाय रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया, चूंकि ट्रंप को पुतिन ने कहा कि उत्तर कोरिया के पास ऐसी मिसाइलें नहीं हैं जो सीधे अमेरिका तक हमला करें इसलिए ट्रंप ने अपने ही देश की खुफिया एजेंसी एफबीआई पर विश्वास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed