{"_id":"5be1d89ebdec22694753584a","slug":"top-diplomats-celebrated-diwali-festival-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में शीर्ष राजनयिकों ने धूमधाम से मनाई दिवाली, दिखी दोनों देशों के बीच साझेदारी की झलक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में शीर्ष राजनयिकों ने धूमधाम से मनाई दिवाली, दिखी दोनों देशों के बीच साझेदारी की झलक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों ने सोमवार को वाशिंगटन में दिवाली उत्सव को धूमधाम से मनाया। इस उत्सव में विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच साझेदारी की ‘मजबूती’ की झलक दिखाई दी। अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना और उप विदेश मंत्री जॉन सुलिवान विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में हुए दिवाली उत्सव के मुख्य अतिथि थे। सुलिवान ने कहा कि विदेश मंत्रालय में दिवाली का जश्न भारत के साथ साझेदारी की मजबूती तथा सहिष्णुता, विविधता, आजादी और न्याय के साझा मूल्यों को दिखाता है।
विज्ञापन
इस समारोह में विदेश मंत्रालय तथा भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत तकरीबन 200 मेहमान शामिल हुए। सरना ने कहा कि विदेश मंत्रालय में दिवाली का जश्न भारत और अमेरिका के लोगों के बीच बढ़ते आपसी संपर्क का संकेत है। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्रालय समेत अन्य क्षेत्रों में भारतीय मूल के नागरिकों की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा उनके योगदान को पहचाने जाने का जिक्र किया।
विज्ञापन
सरना ने दोनों देशों के करीबी सांस्कृतिक रिश्तों और उनके बीच समानताओं को मान्यता दिए जाने के तौर पर साल 2016 में अमेरिकी डाक सेवा द्वारा जारी दिवाली के टिकट के विषय पर भी चर्चा की। सुलिवान ने दिवाली के मौके पर सभी भारतीयों को बधाई दी और इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए भारतीय दूतावास तथा दक्षिण एशिया अमेरिकी कर्मचारी संघ का आभार जताया। ऐसा पहली बार है जब विदेश मंत्रालय ने भारतीय दूतावास के सहयोग से दिवाली समारोह आयोजित किया।
विज्ञापन