{"_id":"59ad56964f1c1bf4278b5247","slug":"to-discuss-on-northkoreas-nuclear-test-un-security-council-to-meet-in-next-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNSC में बोला अमेरिका- उत्तर कोरिया ने सारी हदें लांघी, अब युद्ध के लिए उकसा रहा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
UNSC में बोला अमेरिका- उत्तर कोरिया ने सारी हदें लांघी, अब युद्ध के लिए उकसा रहा
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएन में यूएस अंबेडसर निक्की हेली ने कहा कि किम जोंग की कार्रवाई रक्षात्मक नहीं है। वह खुद को परमाणु शक्ति के रूप में दिखाना चाहते हैं। निक्की ने कहा कि वह युद्ध के लिए उकसा रहे हैं।
विज्ञापन
N-Korea Kim Jong-Un's act not defensive.He wants to be acknowledged as nuclear power.He is begging for war: Nikki Haley, US ambassador to UN pic.twitter.com/9lrX1Bgx8G
— ANI (@ANI) September 4, 2017विज्ञापन
पढ़ें: अमेरिका ने दी उत्तर कोरिया को चेतावनी, कहा- किसी भी हरकत के लिए चुकानी होगी बड़ी कीमत
विज्ञापन
निक्की ने कहा कि वह सिक्योरिटी काउंसिल के सदस्यों से कहना चाहती हैं, अब उत्तर कोरिया ने सारी हदें पार कर दी हैं।
To the members of the Security Council, I must say enough is enough: Nikki Haley,US Ambassador to UN on #NorthKoreaNuketest
— ANI (@ANI) September 4, 2017
उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण और हाइड्रोजन बम परीक्षण के बाद अमेरिका के रक्षा सेक्रेटरी जिम मैटीस ने रविवार को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर उत्तर कोरिया अमेरिका के खिलाफ कोई हरकत करता है, तो उसे "भारी सैन्य प्रतिक्रिया" झेलनी पड़ेगी।
पढ़ें: भड़के ट्रंप, बोले- उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करने वाले देशों के साथ ट्रेडिंग नहीं करेगा US
नॉर्थ कोरिया के हाइड्रोजन बम के परीक्षण को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। व्हाइट हाउस में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया, अमेरिका या उसकी सीमा से जुड़े गुआम में कोई भी कार्रवाई करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था कि जो देश उत्तर कोरिया के साथ व्यापार कर रहे हैं, अमेरिका उनके साथ किसी भी तरह का व्यापार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि यूएस इस तरह के विकल्पों पर विचार कर रहा है।