{"_id":"5c1c2535bdec2256d14f39e1","slug":"time-magazine-three-influential-indians-in-25-influential-teens","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम पत्रिका : 25 प्रभावशाली किशोर-किशोरियों में तीन भारतवंशी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
टाइम पत्रिका : 25 प्रभावशाली किशोर-किशोरियों में तीन भारतवंशी
Fri, 21 Dec 2018 04:56 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 21 Dec 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाइम पत्रिका ने 2018 में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 शीर्ष प्रभावशाली किशोर-किशोरियों की सूची जारी की है। इस सूची में तीन नाम भारतवंशियों के भी हैं, जिनमें दो लड़कियां भी शामिल हैं। भारतीय मूल की ब्रिटिश छात्रा अमिका जॉर्ज का लक्ष्य है कि सरकारें ‘माहवारी गरीबी’ खत्म करें। वह चाहती हैं कि सरकार ऐसी स्त्रियों के लिए एक नीति बनाए जो माहवारी पैड खरीदने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
अमिका ने ‘फ्री पीरियड्स’ नाम से एक अभियान चलाया है। उनकी इस याचिका पर करीब दो लाख लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। वहीं भारतीय-अमेरिकी छात्रा काव्या कोप्पारापू हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने ब्रेन कैंसर के इलाज के लिए एक कंप्यूटर प्रणाली बनाई है। इसके अलावा भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र ऋषभ जैन ने एक ऐसा अल्गोरिदम बनाया है जिससे संभावित रूप से अग्न्याशय कैंसर का इलाज हो सकता है।
विज्ञापन