{"_id":"52f07c2c-4be4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"time-magazine-names-obama-person-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा फिर बने 'पर्सन ऑफ द ईयर'","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ओबामा फिर बने 'पर्सन ऑफ द ईयर'
बीबीसी हिंदी
Updated Sat, 22 Dec 2012 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम मैगेज़ीन ने साल 2012 के लिए 'पर्सन ऑफ द ईयर' यानि 'वर्ष का व्यक्तिव' के ख़िताब के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
बराक ओबामा के नाम की घोषणा करने वाले टाइम पत्रिका के संपादक रिक स्टेनगेल टेलीविज़न चैनल एनबीसी के कार्यक्रम 'टुडे' में बुधवार को शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ही रिक स्टेनगेल ने बराक ओबामा के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन
टाइम पत्रिका के अनुसार इस साल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में बराक ओबामा को पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए संघर्ष करने वाली बहादुर लड़की मलाला युसुफज़ई, मिस्र के राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी, सॉफ्टवेयर कंपनी ऐपल के मुख्य कार्यकारी निदेशक टिम कुक और इतालवी भौतिक शास्त्री फैबियोला जियानाटी शामिल हैं।
विज्ञापन
दूसरी बार खुशकिस्मत
बराक ओबामा को ये पुरस्कार साल 2008 में पहले भी मिल चुका है, जब वे पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे।
टाइम पत्रिका को दिए गए एक साक्षात्कार में ओबामा ने अपनी इस जीत को साल 2008 की जीत से ज्यादा संतोषजनक बताया है।
ओबामा ने टाइम पत्रिका से कहा, ''हम बेहद ही मुश्किल दौर से गुज़रे हैं। मैं मानता हूं, अमेरिकी समाज में जो निराशा फैली है वो बिल्कुल जायज़ है। ऐसा यहां धीमी गति से होने वाले विकास और लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था की वजह से है। लोग ये मानने लगे थे कि उन्होंने ग़लत व्यक्ति के हाथ में देश की बागडोर दे दी है, इसके बावजूद लोगों ने मुझपर विश्वास जताया ये मेरे लिए बड़ी बात है।''
पिछले साल टाइम पत्रिका ने 'द प्रोटेस्टर' यानि मध्य पूर्व से लेकर यूरोप और अमेरिका तक हुए प्रदर्शनों में शामिल प्रदर्शनकारियों को ये ख़िताब दिया था।
पत्रिका ने इसे उचित ठहराते हुए तर्क भी दिया था कि इन प्रदर्शनकारियों के कारण पूरी दुनिया की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है।
टाइम पत्रिका 'पर्सन ऑफ द इयर' का पुरस्कार उस व्यक्ति को देती है जिसने पिछले एक साल में पूरी दुनिया के लोगों, सभ्यताओं और समाचार की दुनिया को सबसे ज्य़ादा प्रभावित किया हो। हालांकि ये प्रभाव सकारात्मक भी हो सकता है और नकारात्मक भी।
साल 2010 में फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़ुकरबर्ग को ये प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया था।
इस सम्मान को पाने वाले अन्य प्रतिष्ठित लोगों में फेडरेल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नाक और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश के नाम शामिल हैं।