फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Tillerson CONFLICTS on key issues WITH TRUMP

अमेरिका के नामित विदेशमंत्री का ट्रंप से मुसलमानों समेत कई मुद्दो पर सीधा टकराव

Fri, 13 Jan 2017 02:59 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/ वाशिंगटन Updated Fri, 13 Jan 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
Tillerson CONFLICTS on key issues WITH TRUMP
- फोटो : Reuters

अमेरिकी विदेश मंत्री के रूप में नामित रैक्स टिलरसन जब अपने नामांकन की पुष्टि संबंधी सुनवाई के लिए सीनेट की विदेश मामलों की समिति से समक्ष पेश हुए तो लगा कि उनका रुख ट्रंप से हटकर है। टिलरसन ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ यूक्रेन, सीरिया अथवा साइबर मामलों पर कड़ा रुख अपनाएंगे। ट्रंप से हटकर उन्होंने अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के खिलाफ अपनी राय जताई।

विज्ञापन


टिलरसन ने जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा परमाणु हथियार हासिल करने को खतरनाक बताते हुए कहा कि वह मुसलमानों के अमेरिकी प्रवास पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का समर्थन नहीं करते। हालांकि आईएस आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध मैदान में लड़ाई जीतने की बात भी उन्होंने कही। 
विज्ञापन


साथ ही स्वीकार किया कि देश में आने वाले अप्रवासियों की जांच परख एक गंभीर चुनौती है। टिलरसन ने कहा कि देश में मुसलमानों के पंजीयन को समर्थन देने से पहले वह यह जानना चाहेंगे कि सरकार इसे कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि इस धर्म के प्रति मेरे मन में सराहना का भाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी मामलों में टिलरसन ने मार्को रुबियो से बात करते हुए कहा कि उनकी नजर में पुतिन चेचेन्या को लेकर एक युद्ध अपराधी हैं, जबकि ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति के साथ अमेरिका के संबंध बढ़ाने की बात कही है। 

ट्रंप आखिर कैसे अमेरिका की विदेश नीति बदलेंगे

Tillerson CONFLICTS on key issues WITH TRUMP

टिलरसन ने अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के समक्ष कहा कि वह अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए मौजूदा प्रतिबंधों को फिलहाल बरकरार रखने के पक्ष में हैं, जबकि ट्रंप इस के विरोध में राय जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने यूक्रेन के नाटो देशों का सदस्य नहीं होने के बावजूद उसे हथियार व खुफिया समर्थन देने की बात कही। उनका यह समर्थन भी रूस के खिलाफ जाता है।

अमेरिका के नामित विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन ने संकेत दिया है कि पेरिस जलवायु समझौते पर वह डोनाल्ड ट्रंप के रुख से असहमत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस मुद्दे पर सभी देशों के साथ बात करना चाहिए ताकि उनकी प्रतिबद्धताओं के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने माना चूंकि इस पर भारत समेत 190 देशों ने दस्तखत किए हैं इसलिए मिल-बैठकर बात करना ही सबसे बेहतर रहेगा। 

रैक्स टिलरसन के साथ होने वाली इस सुनवाई में इस बात पर आश्चर्य जताया गया कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिर कैसे अमेरिका की विदेश नीति को बदलेंगे। दरअसल टिलरसन ने कहा कि रूस, और विदेश मामलों को लेकर उनकी फिलहाल ट्रंप से कोई बातचीत नहीं हुई है। टिलरसन उनके पास विदेशी मामलों से संबंधित चुनौतियों से निपटने की कोई योजना भी नहीं बता सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed