{"_id":"57653e914f1c1b515911c0d4","slug":"three-international-space-station-astronauts-land-in-kazakhstan-successfully","type":"story","status":"publish","title_hn":"186 दिन बाद कजाकिस्तान की धरती पर उतरे तीन अंतरिक्ष यात्री","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
186 दिन बाद कजाकिस्तान की धरती पर उतरे तीन अंतरिक्ष यात्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 18 Jun 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन के करीब सवा तीन बज रहे थे। चिलचिलाती धूप में कजाकिस्तान के एक बड़े से मैदान में जब आसमान से आया यान उतरा तो नासा में बैठे वैज्ञानिकों और यान से उतरे अंतरिक्ष यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अमेरिका के नासा से पिछले साल तीन लोग, जिनमें एक अमेरिकी, एक अंग्रेज और एक रूसी शख्स शामिल है, का दल अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में भेजा था। तीनों, टिम कोरपा, यूरोपियन स्पेस एजेंसी के टिम पीक, रूसी एजेंसी रॉसकोमॉस के यूरी मलेनचेंको नासा के अंतरिक्ष यान द सोयुज टीएमए-19एम से अतरिक्ष में गए थे।
स्थानीय समयानुसार दिन के 3.15 बजे अतंरिक्ष यान कजाकिस्तान के ज्हेजकाजगन में उतरा। ये लोग 186 दिन का वक्त अंतरिक्ष में बिताकर आए हैं। इन दिनों में तीनों ने करीब 100 से ज्यादा वैज्ञानिक परीक्षणों को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अगले तीन हफ्तों तक स्टेशन पर नए क्रू मेंबर के पहुंचने से पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री जेफ विलियम्स अपने रूसी साथी ओलेग स्क्रीपोचका और अलेक्सी ओवचिनिन के साथ स्टेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
धरती पर लंबे अर्से के बाद आने पर तीनों अंतरिक्ष यात्रियों के चेहरे खिले हुए थे।
तीनों ने बताया कि जब उनका अंतरिक्ष यान धरती की ओर आर रहा था और उतरने वाला था तो किसी कोई दिक्कत नहीं हुई।