{"_id":"ada1c32749a2d22c4d32493ad6e5671a","slug":"three-indians-gets-jail-term-in-america-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में तीन भारतीयों को सजा","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में तीन भारतीयों को सजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में 74 लाख डॉलर के छात्र वीजा धोखाधड़ी मामले में तीन भारतीय अमेरिकियों को छह माह तक घर में नजरबंद रखने से लेकर एक साल तक की कारावास की सजा सुनाई गई है। मैनहट्टन की अदालत ने सुरेश हीरानंदानी, ललित छाबड़िया और अनीता छाबड़िया को सजा सुनाई। ये तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट जज पॉल ओटकेन ने हीरानंदानी और छाबड़िया को एक साल और एक दिन के कारावास की सजा सुनाई जबकि अनीता को छह माह तक घर में नजरबंद रखने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इन तीनों को एक छात्र की वित्तीय सहायता में धोखाधड़ी करने का भी दोषी पाया गया है। इन लोगों ने शिक्षा विभाग को 10 लाख डॉलर का चूना लगाया। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल प्रीत बरारा ने कहा कि इन तीनों ने अमेरिकी वित्तीय सहायता और विदेशी छात्र वीजा योजना का दुरुपयोग कर लाखों डॉलर की उगाही की।
विज्ञापन