फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   'This is not a Muslim ban,' Donald Trump says of immigration move

अपने फैसले पर अड़े ट्रंप, कहा- यह मुस्लिम बैन नहीं

Mon, 30 Jan 2017 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
'This is not a Muslim ban,' Donald Trump says of immigration move
- फोटो : Reuters

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौतरफा आलोचना के बीच सात देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बहुत अच्छे से काम कर रहा है और इसे कई साल पहले ही ले लिया जाना चाहिए था। ट्रंप ने आगे कहा कि हम बिलकुल सख्त प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि उन्होंने सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों पर प्रतिबंध को सभी मुस्लिमों पर प्रतिबंध मानने से इंकार करते हुए कहा, यह मुस्लिमों पर प्रतिबंध नहीं है लेकिन हम पूरी तरह से तैयार हैं। ट्रंप के इस फैसले से ईरान, इराक, सीरिया, सुडान, लीबिया, यमन और सोमालिया के लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा सीरियाई शरणार्थियों को शरण देने की प्रक्रिया को भी चार महीने के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन


दुनिया के सात मुस्लिम बहुल देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का देश और विदेश में भारी विरोध हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध सभी मुस्लिमों पर नहीं है। ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा है कि यह 'मुस्लिम बैन' नहीं है। लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एक बयान में ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका आप्रवासियों का चहीता देश है और हम आगे भी उत्पीड़ित लोगों के प्रति दया दिखाते रहेंगे लेकिन हमें अपने नागरिकों और सीमा की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। अमेरिका हमेशा से ही आजादी और वीरों की भूमि रहा है।'

ट्रंप ने कहा कि 'यह धर्म के बारे में नहीं है यह आतंकवाद और हमारे देश को सुरक्षित रखने के बारे में है।' उन्होंने कहा कि इस आदेश से अन्य 40 मुस्लिम देश प्रभावित नहीं होंगे। वहीं ट्रंप के शासकीय आदेश का बचाव करते हुए वाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति वही कर रहे हैं जिसका उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था।

मीडिया लोगों में फैला रहा है भ्रमः ट्रंप

'This is not a Muslim ban,' Donald Trump says of immigration move

ट्रंप ने मीडिया पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'मीडिया लोगों में भ्रम फाला रहा है।' ट्रंप ने कहा कि 'यह मीडिया भी जानता है कि हम अमेरिका को सुरक्षित और आजाद रखेंगे। और मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यह मुस्लिम बैन नहीं है जैसा मीडिया अफवाह फैला रहा है।'

गौरतलब है कि ट्रंप ने शु्क्रनवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जिसमें सात मुस्लिम देशों के अप्रवासियों के अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस आदेश के तहत इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन के लोगों की गहन जांच के बाद ही उन्हें अमेरिका में प्रवेश मिल सकता है।

आदेश पर दस्तखत करने के बाद विमान में सवार रहे सात मुस्लिम देशों के लोग जब अमेरिका पहुंचे, तो उनको हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद में दुनिया भर में विरोध-प्रदर्शन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed