{"_id":"5b6fd38d42c79205430f9d74","slug":"this-cafe-offers-you-coffee-with-playtime-with-rats","type":"story","status":"publish","title_hn":"यदि आपको चूहों से है प्यार तो इस कैफे में जरूर जाएं एक बार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
यदि आपको चूहों से है प्यार तो इस कैफे में जरूर जाएं एक बार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया के शहर सैन फ्रांसिस्को में एक अनूठा कैफे खोला गया है। अनूठा इसलिए क्योंकि यहां आपको चूहों के साथ बैठकर कॉफी पीनी पड़ेगी। इस कैफे का नाम 'द ब्लैक रैट' है। इसे 8 जुलाई को खोला गया था। यहां आप एक ही टेबल पर चूहे और इंसानों को साथ में कॉफी पीते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल यह कैफे खासतौर से उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें चूहे से प्यार है। यदि आप चूहों से दोस्ती करना चाहते हैं यहां आकर आपकी यह इच्छा पूरी हो जाएगी। यह कैफे खासतौर से इसलिए खोला गया रहा है ताकि लोग यहां आकर चूहों को गोद ले सकें। इस कैफे का संचालन कैलिफोर्निया की रैट्टि रैट्ज नाम की एडॉप्शन संस्था द्वारा किया गया था। संस्था का मुख्य उद्देश्य यह था कि लोग चूहों को पालना सीखें।
विज्ञापन