फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये आजमाइए 'ट्रंप' के दिल में जगह पाइए

Fri, 24 Feb 2017 02:36 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Fri, 24 Feb 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
These things can help you to Get a place in the heart of donald trump
इन दिनों अमरीकी कूटनीति ट्विटर के खुले चौराहे पर सिर्फ 140 ठुमकों में अपने जलवे दिखा रही है। जिस दिन से राजा ट्रंप कुर्सी पर बैठे है उसी दिन से विदेश विभाग ने अपनी रोजाना होने वाली प्रेस ब्रीफिंग बंद कर रखी है।


सही भी है। क्या पता कि वो कुछ कहें और ट्रंप का ट्वीट कुछ और कहे। कोरिया हो या सीरिया, नैटो हो या चीन, ट्रंप की विदेश नीति किधर जाएगी ये किसी के पल्ले नहीं पड़ रही।

भारत और पाकिस्तान में भी सुना है साहब लोग बाल नोच रहे हैं। तो मैंने सोचा थोड़ी सी आपकी मदद कर दूं। इतना तो बनता है न बॉस! आगे की स्लाइड्स में जानिए ट्रंप का दिल जीतने के पांच अचूक नुस्खे।

मूड सही हुआ तो हो जाएगा वहीं काम

These things can help you to Get a place in the heart of donald trump
पहला नुस्खा
ट्रंप के फ्लोरिडा वाले मारालागो क्लब की मेंबरशिप फौरन ले लें। चुनाव जीतने से पहले मेंबरशिप की फीस थी एक लाख डॉलर अब दो लाख की हो गई है। वहां ट्रंप हमेशा खुशमिजाज रहते हैं, झप्पियां-शप्पियां वाले मूड में। वहां अगर कोई शादी हो रही है तो पहुंचकर दुल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी ले लेते हैं, मेंबरों से कहते हैं---"अरे कल आना यहां, कई बड़े-बड़े कैबिनेट पदों के उम्मीदवारों के इंटरव्यू ले रहा हूं। बड़ा मजा आएगा।" तो बस मौका देखिए और एफ-16 हो या एच-1बी अर्जी डाल दीजिए। मूड में हुए तो वहीं काम हो जाएगा।

यें है ट्रंप की फेवरिट डिश

These things can help you to Get a place in the heart of donald trump

दूसरा नुस्खा
अच्छा, खाने में आपको क्या पसंद है? अपनी पसंद घर पर रख कर आईए। ट्रंप की फेवरिट है ब्रेड में लगाकर बीफ का भुर्ता और थोड़ा सा अचार। एक बार अपने ख़ास दोस्त गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और कुछ लोगों के साथ बैठे ट्रंप ने मेन्यू आया तो कहा--"बाकी लोगों को जो लेना हो लें, मेरे और मेरे दोस्त के लिए तो बस मीटलोफ यानि बीफ और ब्रेड का सैंडविच ले आओ।"

क्या कहा? बीफ से परेशानी है। अरे हां, आपने तो बैन लगा रखा है। अरे सर पाकिस्तान वाले साहब तो यहां नंबर बना लेंगे। साथ में निहारी चखवा दिया तो ट्रंप तो उनके मुरीद बन जाएंगे। देख लें, एक तरफ देश, दूसरी तरफ।।।।।अब क्या कहूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अहम बात जिससे बन सकते हैं आप ट्रंप के चहीते

These things can help you to Get a place in the heart of donald trump
तीसरा नुस्खा
ट्रंप साहब को अपना नाम बहुत अच्छा लगता है, यहां तक कि उनके क्लब में जो खाने की चीजें मिलती हैं उनके भी नाम पर ट्रंप की मुहर है---ट्रंप मीटलोफ, थ्री लेयर ट्रंप चॉकलेट केक, वगैरह-वगैरह। तो आपको बस ये करना है कि एक-दो सड़कों के नाम बदल दीजिए---ग्रैंड ट्रंक रोड को ग्रैंड ट्रंप रोड कर दीजिए, कौन सा शेरशाह सूरी मुकदमा करने आएंगे।

दिल्ली में मायावती जी की जो मूर्तियां हैं न उनमें से एक दो की जगह मेलैनिया जी की मूर्ति लगवा दीजिए लेकिन इसके लिए यूपी चुनाव के नतीजों तक रूक जाइएगा।

किसी दूर-दराज के रिश्तेदार के यहां नाती-पोता पैदा हुआ हो तो उसका नाम ट्रंप रखवा दीजिए--ट्रंप त्रिवेदी। कितना अच्छा लगता है, नहीं? और बेईमान पत्रकारों से कहिएगा कि बड़ी-बड़ी सुर्खियों में छापें--एक पूरे गांव ने अपने बेटों के नाम ट्रंप और बेटियों के नाम मेलानिया और इवांका रखा। ये ख़बर देखकर तो ट्रंप अपने छोटे-छोटे हाथों से आपको ऐसा जकड़ेंगे कि कभी छोड़ेंगे नहीं।
विज्ञापन

यें करें वर्ना फिर सकता है सब किए-कराए पर पानी

These things can help you to Get a place in the heart of donald trump
चौथी बात
गोल्फ खेलना सीख लें। क्रिकेट का शौक तो है ही आपलोगों को, समझ लीजिएगा हॉकी स्टिक से क्रिकेट खेल रहे हैं, ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। हर वीकेंड को ट्रंप साहब गोल्फ खेलते मिलेंगे और वो कह चुके हैं कि मैं तो बस विदेशी नेताओं के साथ खेलता हूं, ओबामा तो वक्त जाया करते थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed