ये आजमाइए 'ट्रंप' के दिल में जगह पाइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूड सही हुआ तो हो जाएगा वहीं काम
ट्रंप के फ्लोरिडा वाले मारालागो क्लब की मेंबरशिप फौरन ले लें। चुनाव जीतने से पहले मेंबरशिप की फीस थी एक लाख डॉलर अब दो लाख की हो गई है। वहां ट्रंप हमेशा खुशमिजाज रहते हैं, झप्पियां-शप्पियां वाले मूड में। वहां अगर कोई शादी हो रही है तो पहुंचकर दुल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी ले लेते हैं, मेंबरों से कहते हैं---"अरे कल आना यहां, कई बड़े-बड़े कैबिनेट पदों के उम्मीदवारों के इंटरव्यू ले रहा हूं। बड़ा मजा आएगा।" तो बस मौका देखिए और एफ-16 हो या एच-1बी अर्जी डाल दीजिए। मूड में हुए तो वहीं काम हो जाएगा।
यें है ट्रंप की फेवरिट डिश
दूसरा नुस्खा
अच्छा, खाने में आपको क्या पसंद है? अपनी पसंद घर पर रख कर आईए। ट्रंप की फेवरिट है ब्रेड में लगाकर बीफ का भुर्ता और थोड़ा सा अचार। एक बार अपने ख़ास दोस्त गवर्नर क्रिस क्रिस्टी और कुछ लोगों के साथ बैठे ट्रंप ने मेन्यू आया तो कहा--"बाकी लोगों को जो लेना हो लें, मेरे और मेरे दोस्त के लिए तो बस मीटलोफ यानि बीफ और ब्रेड का सैंडविच ले आओ।"
क्या कहा? बीफ से परेशानी है। अरे हां, आपने तो बैन लगा रखा है। अरे सर पाकिस्तान वाले साहब तो यहां नंबर बना लेंगे। साथ में निहारी चखवा दिया तो ट्रंप तो उनके मुरीद बन जाएंगे। देख लें, एक तरफ देश, दूसरी तरफ।।।।।अब क्या कहूं।
सबसे अहम बात जिससे बन सकते हैं आप ट्रंप के चहीते
ट्रंप साहब को अपना नाम बहुत अच्छा लगता है, यहां तक कि उनके क्लब में जो खाने की चीजें मिलती हैं उनके भी नाम पर ट्रंप की मुहर है---ट्रंप मीटलोफ, थ्री लेयर ट्रंप चॉकलेट केक, वगैरह-वगैरह। तो आपको बस ये करना है कि एक-दो सड़कों के नाम बदल दीजिए---ग्रैंड ट्रंक रोड को ग्रैंड ट्रंप रोड कर दीजिए, कौन सा शेरशाह सूरी मुकदमा करने आएंगे।
दिल्ली में मायावती जी की जो मूर्तियां हैं न उनमें से एक दो की जगह मेलैनिया जी की मूर्ति लगवा दीजिए लेकिन इसके लिए यूपी चुनाव के नतीजों तक रूक जाइएगा।
किसी दूर-दराज के रिश्तेदार के यहां नाती-पोता पैदा हुआ हो तो उसका नाम ट्रंप रखवा दीजिए--ट्रंप त्रिवेदी। कितना अच्छा लगता है, नहीं? और बेईमान पत्रकारों से कहिएगा कि बड़ी-बड़ी सुर्खियों में छापें--एक पूरे गांव ने अपने बेटों के नाम ट्रंप और बेटियों के नाम मेलानिया और इवांका रखा। ये ख़बर देखकर तो ट्रंप अपने छोटे-छोटे हाथों से आपको ऐसा जकड़ेंगे कि कभी छोड़ेंगे नहीं।
यें करें वर्ना फिर सकता है सब किए-कराए पर पानी
गोल्फ खेलना सीख लें। क्रिकेट का शौक तो है ही आपलोगों को, समझ लीजिएगा हॉकी स्टिक से क्रिकेट खेल रहे हैं, ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। हर वीकेंड को ट्रंप साहब गोल्फ खेलते मिलेंगे और वो कह चुके हैं कि मैं तो बस विदेशी नेताओं के साथ खेलता हूं, ओबामा तो वक्त जाया करते थे।