फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   there is the challenge in front of Trump as a president

बिल्डर ट्रंप के सामने देश बनाने की चुनौती

Fri, 20 Jan 2017 03:48 PM IST
ब्रजेश उपाध्याय / बीबीसी संवाददाता, वॉशिंगटन
ब्रजेश उपाध्याय / बीबीसी संवाददाता, वॉशिंगटन Updated Fri, 20 Jan 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
there is the challenge in front of Trump as a president
पूरी जिंदगी आलीशान इमारतें बनाने के बाद अब डोनल्ड ट्रंप अमरीका को फिर से महान बनाने की अपनी मुहिम की शुरुआत करने गुरुवार को वॉशिंगटन पहुंच गए है।उनका पहला पड़ाव था अपनी आने वाली कैबिनेट के सदस्यों और कांग्रेस के कुछ दिग्गजों के साथ लंच।
विज्ञापन


इस मौके पर पहले तो उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और फिर अपनी कैबिनेट की तारीफों के पुल बांधे।लेकिन कैंडिडेट ट्रंप से कमांडर इन चीफ ट्रंप बनने की जिम्मेदारी का पहला एहसास शायद उन्हें आर्लिंगटन सेमेटरी में हुआ होगा।
विज्ञापन

there is the challenge in front of Trump as a president
यहां दुनिया भर की जंगों में मारे गए अमरीकी फौजी दफन हैं। उन्होंने यहां गुमनाम फौजी की कब्रों पर फूल चढ़ाए। फिलहाल उनके चाहने वालों के लिए ये जश्न मनाने का वक्त है।डोनल्ड ट्रंप की पार्टी का आगाज शाम को लिंकन मेमोरियल पर दो घंटे तक चलनेवाले नाच-गाने और आतिशबाजी के साथ हुआ।इस तरह की पार्टियां तो कई दिनों तक जारी रहने वाली हैं।

लेकिन एक तरफ पार्टी तो दूसरी तरफ प्रोटेस्ट्स भी हो रहे हैं। ज्यादातर नामी गिरामी हस्तियों ने उनके जश्न में शामिल होने से इंकार कर दिया। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस है। तीस से ज्यादा गुटों को शहर में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिली है।

there is the challenge in front of Trump as a president

उप-राष्ट्रपति की कमान संभालने को तैयार हो रहे माइक पेंस के घर के बाहर समलैंगिकों ने विरोध प्रदर्शन किया।शहर के दूसरे कोने में अपनी बेबाक डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए मशहूर माइकल मूर रैली कर रहे हैं।ट्रंप के चाहनेवालों का कहना है कि इन लोगों को ट्रंप को काम करने का मौका देना चाहिए।एक का कहना था, "दुनिया देखेगी जब ट्रंप रॉनल्ड रेगन को भी पीछे छोड़ देंगे।"

टेक्सस से आई एक महिला का कहना था, "मैं प्रार्थना करुंगी कि वो कामयाब हों।"लेकिन उससे कुछ ही दूरी पर एक पोस्टर में डोनल्ड ट्रंप अमरीकी लोकतंत्र की प्रतीक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की तस्वीर की छाती में छुरा घोंपते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

there is the challenge in front of Trump as a president
आठ साल पहले मैंने ओबामा के स्वागत की तैयारी करते हुए वॉशिंगटन को देखा था जब पूरा शहर उम्मीद और बदलाव की बातें कर रहा था।ट्रंप ने भी बहुत लोगों की उम्मीदें जगाई हैं, नौकरियां वापस लाने की बात की है, अमरीका को फिर से महान बनाने की बातें की हैं,

आतंकवाद से छुटकारा दिलाने की बात की है।लेकिन चुनाव अभियान के दौरान अल्पसंख्यकों, महिलाओं और आप्रवासियों के खिलाफ उनके बयानों को एक बड़ा तबका भुला नहीं पा रहा है।जानकार कह रहे हैं कि देश को एकजुट करने का दारोमदार तो अब ट्रंप पर है। 

there is the challenge in front of Trump as a president
शुक्रवार को अपने भाषण में वो क्या पैगाम देते हैं उस पर सबकी नजर होगी। व्हाइट हाउस के बाहर ट्रकों में ओबामा का सामान लादा जा रहा है।शुक्रवार की सुबह ओबामा ने व्हाइट हाउस के बिस्तर पर आंखें खोली हैं।

रात को वहां डोनल्ड ट्रंप सोएंगे, अमरीका को एक बिल्कुल ही अलग ख्वाब दिखाने के वायदे के साथ।(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed