फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The US presidential election war of words intensified

अमेरिका में जुबानी जंग तेज, ट्रंप ने हिलेरी को उकसाया

Sun, 18 Sep 2016 06:10 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Sun, 18 Sep 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
The US presidential election war of words intensified
- फोटो : Getty Images

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के बॉडीगार्डों को निशस्त्र करने की बात कहकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया।

विज्ञापन


फ्लोरिडा के मियामी में शुक्रवार रात एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘मेरे ख्याल से उनके बॉडीगार्डों को अपने सारे हथियार रख देने चाहिए। तत्काल निशस्त्र हो जाना चाहिए। उनके हथियार ले लीजिए और देखिए कि उन्हें (हिलेरी को) क्या होता है।’
विज्ञापन


एक और विवाद को जन्म देते हुए ट्रंप ने कहा, ‘उनके हथियार ले लीजिए, ठीक? यह बहुत खतरनाक होगा।’ ऐसा नहीं है कि उन्होंने पहली बार यह कहा है लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने कहा कि इस तरह का कदम हिलेरी के लिए खतरनाक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार की लोगों को उकसाने की प्रवृत्ति रही है’

The US presidential election war of words intensified

ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई है जब वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार की हथियार नीति की आलोचना कर रहे हैं। हिलेरी फॉर अमेरिका के अभियान प्रबंधक रॉबी मूक ने बताया, ‘राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार की लोगों को उकसाने की प्रवृत्ति रही है।’

उन्होंने कहा, ‘चाहे यह एक रैली के दौरान लोगों को उकसाने के लिए या अनजाने में या मजाक के तौर पर बोला गया हो लेकिन कमांडर इन चीफ के पद की दौड़ में शामिल व्यक्ति का ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed