{"_id":"5be6055dbdec226988376d2c","slug":"the-president-of-america-donald-trump-called-french-president-s-call-for-european-army-insulting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के यूरोपीय सेना के प्रस्ताव को बताया अपमानजनक","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के यूरोपीय सेना के प्रस्ताव को बताया अपमानजनक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Nov 2018 03:38 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने फ्रांस के समकक्ष इमैनुएल मैक्रों द्वारा चीन, रूस व अमेरिका जैसे देशों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए दिए गए यूरोपीय सेना के प्रस्ताव को अपमानजनक कहा है। बता दें कि बीते दिनों फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक साक्षात्कार में कहा था कि यूरोप को फ्रांस, अमेरिका व चीन से बचने के लिए एक सच्ची यूरोपीय सेना गठित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति का कहना है कि यूरोप को खुद को अमेरिका, चीन व रूस से बचाने के लिए एक सेना बनाने की जरूरत है। यह बहुत अपमानजनक है। लेतिनस शायद यूरोप को पहले नाटो को लेकर उतिक भुगतान करना चाहिए, जिसमें अमेरिका काफी सब्सिडी देता है।
विज्ञापन
President Macron of France has just suggested that Europe build its own military in order to protect itself from the U.S., China and Russia. Very insulting, but perhaps Europe should first pay its fair share of NATO, which the U.S. subsidizes greatly!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) November 9, 2018
विज्ञापन
बता दें कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति पिछले साल सत्ता में आने के बाद से ही यूरोपीय सहयोगियों के बीच रक्षा सहयोग के लिए दबाव डालते रहे हैं। हालांकि, अन्य सदस्य राज्यों द्वारा इस मामले में पैर पीछे खींचने के चलते उन्हें अब तक सीमित सफलता ही मिल पाई है।