फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The lawmakers Introduced Bill In US House End All Non-Defence Aid To Pakistan

पाकिस्तान की बढ़ीं मुसीबतें, अमेरिका ने सैन्य सुरक्षा राशि बंद करने को पेश किया विधेयक

Tue, 06 Feb 2018 04:35 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
The lawmakers Introduced Bill In US House End All Non-Defence Aid To Pakistan
अमेरिका
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया गया है। जिसमें पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद को बंद करने का प्रस्ताव है। यह विधेयक इस वजह से पेश किया जा रहा है क्योंकि इस्लामाबाद सैन्य सहायता और इंटैलिजेंस को आतंकियों तक पहुंचाता है। बिल में कहा गया है कि इस राशि का इस्तेमाल अमेरिका के बुनियादी ढांचे को पुनः निर्दिष्ट (रीडायरेक्ट) करने में मदद करेगा।
विज्ञापन


अमेरिकी सदन में सांसदों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान जानबूझकर बार बार आतंकियों की मदद कर रहा है, साथ ही उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करा रहा है। 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने एक बड़े अमेरिकी जनरल को बताया था कि राष्ट्र विश्वासघात महसूस कर रहा है। उसे आलोचना झेलनी पड़ रही है कि वो आतंकवाद से लड़ने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है। जिसकी बुनियाद पर अमेरिका ने पाक को मिलने वाली 2 बिलियन डॉलर की सैन्य सहायता राशि को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

The lawmakers Introduced Bill In US House End All Non-Defence Aid To Pakistan
पाकिस्तानी प्रमुख बाजवा
बाजवा ने कहा था कि वो सैन्य सहायता को बहाल करने की मांग नहीं करेंगे। हमें उसकी जरुरत नहीं है लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उन्हें एक सम्माननीय मान्यता चाहिए। इस हफ्ते दो बार यूएस सेंट्रल कमांड के हेड जनरल जोसेफ एल वोटल और एक अमेरिकी सीनेटर ने बाजवा को दो बार फोन किया।

बाजवा ने एक बयान में कहा था कि सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने इस बात को दोहराया है कि पाकिस्तान मदद बहाली की मांग नहीं करेगा, लेकिन यह उम्मीद करता है कि क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारे योगदान, बलिदान और संकल्प को सम्मान सहित स्वीकार किया जाए।

बाजवा ने बयान में यह भी कहा कि पाकिस्तान खुद को बलि का बकरा बनाए जाने के बावजूद भी पड़ोसी देश अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने की पहल का समर्थन करता रहेगा। हाल ही में अमेरिकी राष्टपति ने पाकिस्तान पर आतंकवाद के नाम पर धोखा देने और झूठ बोलने की वजह से बिलियन डॉलर की सहायता राशि को रोक दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed