फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   The huge amount spent on the security of the trump's family

ट्रंप परिवार की सुरक्षा पर खर्च हो रही बड़ी रकम, अमेरिका को पड़ रही भारी

Sun, 16 Apr 2017 06:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Sun, 16 Apr 2017 06:54 AM IST
विज्ञापन
The huge amount spent on the security of the trump's family

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोनों बेटों, एरिक और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सेवा एजेंटों के अंतरराष्ट्रीय होटल और कार किराये के खर्च में भारी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी के बाद से अब तक का इनका खर्च 1,90,000 डॉलर आया है। करदाताओं के पैसे से भुगतान किये गए बिलों में एरिक ट्रंप के इस सप्ताह के यूके और आयरलैंड दौरे का खर्च भी शामिल है।
विज्ञापन


एरिक ट्रंप के डबलिन यात्रा के दस्तावेज से पता चलता है कि उनकी यात्रा में लिमोजिन गाड़ियों पर 4,029.85 डॉलर और सीक्रेट सेवा एजेंटों के होटल किराये पर 11,261 डॉलर खर्च किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप परिवार की सुरक्षा का खर्च मतदाताओं के पैसे से

The huge amount spent on the security of the trump's family

​इसमें सीक्रेट सेवा एजेंटों के उन हवाई यात्राओं का खर्च शामिल नहीं है जो वह लोगों की यात्रा से पहले तैयारियों का जायजा लेने के  लिए करते हैं। इन खर्चों में राष्ट्रपति के परिवार की सुरक्षा में लगे सीक्रेट सेवा एजेंटों की सैलरी का खर्च भी शामिल नहीं है। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एरिक ट्रंप की हाल की ब्रिटेन यात्रा वर्ष 2017 की शुरुआत से उनकी अब तक की 5वीं अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। राष्ट्रपति ट्रंप के बेटों की इन यात्राओं का मकसद ट्रंप परिवार के व्यापार को बढ़ाना होता है। लेकिन ट्रंप परिवार की यात्राओं के खर्च का भुगतान करदाताओं के पैसों से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed