{"_id":"5718dee34f1c1bcf4f8b47b4","slug":"the-100-most-influential-people-raghuram-rajan-name-in-top-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम लिस्ट 2016: रघुराम राजन दुनिया के टॉप लीडर्स में शुमार, मोदी हुए आउट","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
टाइम लिस्ट 2016: रघुराम राजन दुनिया के टॉप लीडर्स में शुमार, मोदी हुए आउट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
रघुराम राजन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम गोविंद राजन को टाइम की लिस्ट में इंट्री मिल गई है। रघुराम राजन को दुनिया के टॉप लीडर्स में शामिल किया गया है। टाइम ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। वहीं इस लिस्ट में कोई भी भारतीय राजनेता नहीं है। पिछले साल इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस लिस्ट में जगह मिली थी। टाइम ने पॉयनियर्स, टाइटन, आर्टिस्ट, लीडर्स और आइकन की लिस्ट जारी की है।
विज्ञापन
टॉप लीडर्स में दुनिया भर के 30 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें नंबर वन पर उत्तर कोरिया के सुप्रीम नेता किम जोंग यून हैं। वहीं इस सूची में बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन से ऊपर रघुराम राजन को स्थान मिला है। रघुराम राजन इस सूची में 13वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
रघुराम राजन के अलावा इस सूची में प्रियंका चोपड़ा, सानिया मिर्जा, सचिन बसंल, बिन्नी बंसल, सुनीता नारायण और सुंदर पिचई का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साथ ही भारतीय मूल के अभिनेता अजीज अंसारी और राज पंजाबी, पर्यायवरणविद सुनीता नारायण को पॉयनिसर्य की लिस्ट में छठे नंबर पर जगह मिली है। इस वर्ग में कुल 23 लोगों को जगह मिली है। आइकन वर्ग में सानिया मिर्जा को 12 नंबर पर जगह मिली है।
विज्ञापन
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें