फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   texas police says girls dad admits disposing of indian childs body

अमेरिका: सौतेला पिता ही निकला 3 साल की भारतीय बच्ची का कातिल, दो हफ्तों से थी लापता

Wed, 25 Oct 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 25 Oct 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
texas police says girls dad admits disposing of indian childs body

टेक्सस में दो हफ्तों से गायब चल रही भारतीय बच्ची का शव रिचर्ड्सन पुलिस ने बरामद कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने पुष्टि की, कि सोमवार को जो शव मिला था वह लापता भारतीय बच्ची का ही है। पुलिस ने जानकारी दी कि बच्ची के सौतेले पिता ने कबूल लिया है कि उसने ही बच्ची के शव को दफनाया था। 

विज्ञापन


इससे पहले शेरिन मैथ्यूज के सौतेले पिता वेस्ले मैथ्यूज ने कहा था कि शेरिन पूरा दूध नहीं पी रही थी जिसकी वजह से उसने उसे घर के बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद से बच्ची लापता थी। शेरिन मैथ्यूज को बोलने में परेशानी होती थी। 
विज्ञापन


रिचर्ड्सन पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वेस्ले मैथ्यूज पर बच्ची को चोट पहुंचाने का आरोप है। जिसके लिए उसे 99 साल कैद की सजा हो सकती है और उसपर 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया को समझाने के लिए चीन पर दबाव डालेंगे ट्रंप


पुलिस के मुताबिक वेस्ले, बच्ची को दूध पिलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो दूध नहीं पी रही थी। जिसके बाद वेस्ले ने बच्ची की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि पिटाई के बाद बच्ची की सांसे धीमी होने लगी और उसकी मौत हो गई।

बच्ची को मृत देखकर वेस्ले घबरा गया और उसने बच्ची के शव को रोड किनारे टनल में दफना दिया। सोमवार को पुलिस ने खोजी कुत्तों की मदद से बच्ची के शव का पता लगाया था। बता दें कि बच्ची पिछले दो हफ्तों से लापता चल रही थी। बच्ची को खोजने के लिए पुलिस ने ड्रोन तक की मदद ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed