{"_id":"c631e5ab0ce8d7706b9c42ae66a0977f","slug":"terrorist-attack-on-american-vice-president-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी उप राष्ट्रपति के घर के बाहर बरसाई गोलियां","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी उप राष्ट्रपति के घर के बाहर बरसाई गोलियां
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के उप राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलवर स्थित आवास के बाहर चलती गाड़ियों से गोलियां चलाई गई। देश की खुफिया सेवा के अधिकारी फिलहाल इसकी पड़ताल कर रहे हैं। घटना के वक्त बाइडेन और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
स्थानीय समयानुसार घटना शनिवार रात करीब आठ बजकर 25 मिनट पर हुई जब उपराष्ट्रपति बाइडेन और उनका परिवार घर पर मौजूद नहीं था। सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता रॉबर्ट होबैक के मुताबिक करीब आठ बजकर 25 मिनट पर बाइडेन के पड़ोस के लोगों ने एक वाहन को वहां से तेजी से निकलते हुए देखा।
विज्ञापन
करीब आधे घंटे बाद एक वाहन ने बाइडेन के आवास के बाहर तैनात न्यू कैसल काउंटी के पुलिस अधिकारी के नजदीक से निकलने का प्रयास किया। वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
मालूम हो कि डेलावेयर आवास पर बाइडेन परिवार वीकएंड बिताता है। घटना के बाद जो बाइडेन के आवास और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं उप राष्ट्रपति और उनके परिवार की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।