फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   terrorist attack in america church

अश्वेतों की ऐतिहासिक चर्च पर हमला, 9 को भूना

Thu, 18 Jun 2015 10:22 PM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
terrorist attack in america church

अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना के चार्ल्सटन में डाउनटाउन स्थित ऐतिहासिक ब्लैक चर्च पर एक श्वेत बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। घटना के दौरान भागने से पहले ही नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से आठ की घटनास्थल पर जबकि एक अन्य की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावर फरार है, जिसकी तलाश में रात भर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। घटना को नस्लीय हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह चार्ल्सटन के मेयर जोए रिले और पुलिस प्रमुख ग्रेग मुलेन ने पत्रकारों से बात करते हुए इस घटना को घृणास्पद अपराध कहा। मुलेन ने घटना के तार नस्लीय हिंसा से जुड़े होने की आशंका जताई। मेयर ने घटना को दर्दनाक त्रासदी बताया और कहा कि एक व्यक्ति ने प्रार्थना करने आए लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन


स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे गोलीबारी के वक्त इमैन्युअल अफ्रीकन मैथोडिस्ट एपिस्कोपाल चर्च में एक बैठक चल रही थी। दक्षिण कैरोलिना राज्य की गवर्नर हेली ने कहा कि इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे भीषण घटनाओं में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

20-21 साल का है हमलावर

terrorist attack in america church

पुलिस के मुताबिक हमलावर श्वेत लड़के की उम्र बीस से इक्कीस साल है जो दुबला-पतला है। उसने ग्रे रंग की स्वेट शर्ट और नीले रंग की जींस पहनी हुई है। मामले में कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हमलावर की तलाश में सर्च लाइट के साथ हेलिकॉप्टर भी लगाया गया है। पुलिस ने हमलावर के संबंध में कोई भी सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा भी की है।

19 वीं सदी में बनी थी ऐतिहासिक चर्च
चर्च की वेबसाइट के मुताबिक वर्ष 1822 में चार्ल्सटन में चर्च के सह-संस्थापक डेनमार्क वेसी ने गुलामों को एकजुट कर विद्रोह की कोशिश की थी। यह साजिश नाकाम रही और वेसी सहित 35 सदस्यों को मार डाला गया था। स्थानीय नेशनल पार्क सर्विस के मुताबिक यह चर्च अश्वेत धर्मावलंबियों का सबसे पुराना आस्था केंद्र है, जहां हर बुधवार की शाम पवित्र ग्रंथ बाइबिल पढ़ी जाती है।

हिलेरी क्लिंटन ने जताया दु:ख
पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने ट्वीट कर घटना पर शोक प्रकट करते हुए इसे हृदय विदारक बताया और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वे 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed