फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Terrorist arrest in america

हवाई अड्डे पर 'बड़े हमले की योजना' नाकाम

Sat, 14 Dec 2013 05:54 PM IST
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:54 PM IST
विज्ञापन
Terrorist arrest in america

अमेरिका में कंसास राज्य में एक हवाई अड्डे को कथित तौर पर आत्मघाती बम से उड़ाने की योजना बनाने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


58 वर्षीय टेरी लोवेन पर जनसंहार वाले हथियारों के इस्तेमाल की कोशिश का आरोप है। पुलिस का कहना है कि पेशे से टेक्नीशियन लोवेन का किसी धार्मिक समूह से कोई ताल्लुक नहीं है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक एफबीआई के जांचकर्ताओं ने बहुत ही खुफिया तरीके से जाल बिछाकर लोवेन पर नजर रखी जिसकी वजह से आम जनता को कभी भी कोई खतरा नहीं हुआ।

कंसास के अटॉर्नी बैरी ग्रिसम ने एक बयान में कहा। "हवाई अड्डे की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी गई और न ही आम लोगों की यात्रा में किसी तरह का कोई ख़तरा उत्पन्न होने पाया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई
विकिता मिड कॉन्टीनेंट एअरपोर्ट पर एक कार बम धमाके की कोशिश के आरोप में लोवेन पर शुक्रवार को संघीय अदालत में सुनवाई हुई।

उन पर विस्फोटकों के जरिए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने। एक विदेशी चरमपंथी संगठन का सहयोग करने और उसे सामान पहुंचाने का भी आरोप है।

लोवेन पर यदि ये आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें उम्र कैद तक की सजा हो सकती है।

लोवेन को अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह उस वक्त गिरफ्तार किया जब वो हवाई अड्डे पर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। लोवेन उस गाड़ी में सवार थे जिस पर माना जा रहा है कि विस्फोटक पदार्थ भरे हुए थे।

अधिकारियों का कहना है कि वो इस कार का आत्मघाती बम के रूप में इस्तेमाल करने वाले थे और उनकी योजना विस्फोट के साथ ही खुद को भी उड़ा लेने की थी।

कंसास के गवर्नर सैम ब्राउनबैक ने लोवेन को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों को धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed