फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   terrible storm killed 17 in america

चक्रवाती तूफान का तांडव, 17 की मौत

Tue, 29 Apr 2014 10:49 AM IST
Updated Tue, 29 Apr 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
terrible storm killed 17 in america

मध्य और दक्षिणी अमेरिका में ज़बरदस्त चक्रवाती तूफ़ान की वजह से कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोगों में से 16 लोग अराकांस में लिटिल रॉक के उपनगरीय इलाकों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एक और व्यक्ति की मौत क्वापाव शहर में हुई है जो ओक्लाहोमा के पूर्वोत्तर में स्थित है जहां अधिकारियों के मुताबिक़ कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। तूफ़ान का असर नेब्रास्का, लोवा, आईओवा और मिसौरी में भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन


फिलीपींस की यात्रा पर गए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तूफ़ान की चपेट में आकर मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, "आपका देश आपके साथ है। हम आपको इस संकट से उबारने और जीवन को नए सिरे से शुरू करने में हर संभव सहयोग करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ओबामा ने जताई संवेदना

terrible storm killed 17 in america

तूफ़ान से जान-माल को हुआ अधिकांश नुकसान पश्चिम उपनगरीय इलाके और लिटिल रॉक के उत्तरी क्षेत्र में हुआ है। आपात प्रबंधन से जुड़े विभाग का कहना है कि फॉल्कनर कंट्री में 10, पुलास्की में पांच और व्हाइट काउंटी में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

कांग्रेस के सदस्य टिम ग्रिफिन ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि फॉकनर में आसपास बसे लगभग 50 घर तबाह हो गए हैं। वहीं विलोनिया में तूफान की वजह से एक करोड़ 40 लाख डॉलर की लागत से बना एक नया स्कूल और कई घर-दुकानें तबाह हो गई हैं।

विलोनिया स्कूल के प्रमुख फ्रैंक मिशेल का कहना है, "अब यहां कुछ भी नहीं बचा है। हमें सब कुछ नए सिरे से शुरू करना होगा।"

सैकड़ों लोग प्रभावित

terrible storm killed 17 in america

ओटावा काउंटी में आपात प्रबंधन निदेशक जो डेन मॉर्गन ने बताया कि लगभग 900 लोगों की आबादी वाले क्वापाव में तूफान का काफी बुरा असर हुआ है।

पुलास्की, मेफ्लॉवर, फॉकनर, विलोनिया और ओटावा के बाद ये तूफ़ान उत्तरी दिशा में कंसास की ओर बढा जहां इसने बक्स्टर स्प्रिंग में तबाही मचाई। यहां कई लोग घायल भी हुए हैं।

एक हफ्ते पहले अमेरिका के पूर्वी हिस्से में आए ऐसे ही तूफान से उत्तरी कैरोलिना के एक बच्चे की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed