फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   tb treatment vitamin c

विटामिन 'सी' से लाइलाज टीबी का इलाज?

Thu, 23 May 2013 07:56 PM IST
Updated Thu, 23 May 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
tb treatment vitamin c

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विटामिन 'सी' से टीबी या तपेदिक के उस स्वरूप का भी इलाज किया जा सकता है जिनपर कुछ ताकतवर दवाएं भी कारगर नहीं हो पाती हैं।

विज्ञापन


येशिवा युनिवर्सिटी के अमेरिकी शोधकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चौंका देने वाली यह खोज टीबी के संक्रमण से निपटने के एक नए तरीके पर रोशनी डालती है।
विज्ञापन


'नेचर कम्युनिकेशन्स' में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक 'मल्टीड्रग रेजिस्टेंट टीबी' का यह संक्रमण दिन पर दिन लाइलाज होता जाता है।

'मल्टीड्रग रेजिस्टेंट टीबी' की वह अवस्था है जब इसके शुरुआती इलाज के काम आने वाली कुछ असरदार दवाएं भी नाकाम हो जाती हैं।

पारंपरिक एंटीबायोटिक्स


एक अनुमान के मुताबिक दुनिया भर में इस तरह की टीबी या तपेदिक के तकरीबन साढ़े छह लाख मरीज हैं।

इन नतीजों के बाद अब इस बात के अध्ययन की और अधिक जरूरत महसूस की जा रही है कि क्या इलाज के इस तरीके में विटामिन सी का इस्तेमाल मनुष्यों में टीबी की दवा के तौर पर किया जाना फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगशाला में किए गए अध्ययनों में यह बात सामने आई कि विटामिन सी शरीर में कुछ ऐसे तत्वों के उत्पादन को सक्रिय करता है जो टीबी को खत्म करती हैं।

ये तत्व फ्री रैडिकल्स के नाम से जाने जाते हैं और यह टीबी के उस स्वरूप में भी कारगर होता है जब पारंपरिक एंटीबायोटिक्स दवाएं भी नाकाम हो जाती हैं।

संभावनाएं

डॉक्टर विलियम जैकब्स येशिवा युनिवर्सिटी में अलबर्ट आइंसटीन कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर हैं और उन्होंने इस शोध की अगुवाई भी की है।

वह कहते हैं, "हम इसे अभी तक एक टेस्ट ट्यूब में ही दिखा पाने में कामयाब हुए हैं और हमें नहीं पता कि यह मनुष्यों या जानवरों पर कारगर होगा या नहीं।"

डॉक्टर विलियम ने बताया, "इस बात पर विचार करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अध्ययन होगा क्योंकि हमारे पास टीबी का नमूना है, इनके लिए हमारे पास कोई दवा नहीं है और हमने प्रयोगशाला में देखा कि टीबी के इन नमूनों को विटामिन सी असरहीन कर देता है।"


वह बताते हैं, "सब को पता है कि विटामिन सी सस्ता है, आसानी से उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करना सुरक्षित भी है। और आखिर में सबसे अच्छी बात ये है कि टेस्ट से हमें यह पता चलता है कि इस तरीके से हम टीबी के इलाज की संभावनाओं का पता लगा सकते हैं।"

मिचेल रॉबर्ट्स/हेल्थ एडिटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed