{"_id":"5b230e934f1c1b6d4d8b68cc","slug":"tallywood-sex-racket-run-by-indian-couple-in-america-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भारतीय दंपति चला रहा था टॉलीवुड सैक्स रैकेट, गिरफ्तार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिका में भारतीय दंपति चला रहा था टॉलीवुड सैक्स रैकेट, गिरफ्तार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां भारतीय दंपति को टॉलीवुड सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह दंपति भारतीय मूल की जोड़ियों को शो और इवेंट के नाम पर अमेरिका बुलाता था जिसके बाद उन्हें सेक्स रैकेट में धकेल देता था। बता दें कि कुछ ही दिन पहले ही टॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीरेड्डी का कास्टिंग काउच मामला सामने आया था।
शिकागो में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक वहां की जिला अदालत में इस मामले में 24 पेज की शिकायत दायर की गई है। जिसके बाद जांच शुरू की गई। आरोपियों की पहचान 34 वर्षीय किशन मॉडुगुमुदी उर्फ श्रीराज चोनुपुट्टी और 31 वर्षीय उनकी पत्नी चंद्रा के रूप में हुई है। इन पर इसके अलावा भी कई गंभीर आरोप लगे हैं।
आरोपी किशन व उसकी पत्नी इस काम के लिए अपने ग्राहकों से तीन हजार अमेरिकी डॉलर लेते थे। अमेरिकी पुलिस ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा तो उन्हें वहां से काफी सबूत मिले। काफी मात्रा में बैग और 70 कंडोम भी बरामद हुए। एक ऐसा रजिस्टर भी मिला जिस पर आने वाली अभिनेत्रियों की डिटेल थी कि उनकी डेट कब और किसके साथ है। इन सब सबूतों के आधार पर शिकागो कोर्ट ने आरोपी दंपति को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।