{"_id":"574127c24f1c1b427cac80f1","slug":"taliban-chief-mullah-mansour-is-likely-to-be-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी हवाई हमलों में मारा गया तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
अमेरिकी हवाई हमलों में मारा गया तालिबान प्रमुख मुल्ला मंसूर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 22 May 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
अफगान तालिबान के नेता मुल्ला अख्तर मंसूर अमेरिकी हवाई हमलों में मारा गया है। पेंटागन के मुताबिक ये हमले पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर किए गए थे। मुल्ला मंसूर उन पहले तालिबान लडाकों के दस्ते में शामिल था जिन्होंने 90 के दशक में पाकिस्तान से कंधार पर और फिर काबुल में मुजाहिद्दीन पर हमला किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हमले की इजाजत दी थी। अफगानिस्तान की सीमा के करीब पाकिस्तान में कई ड्रोन हमलों में मुल्ला मंसूर और एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन
Senior Taliban commander confirms death of leader Mullah Akhtar Mansour in US drone strike (Source: AP)
— ANI (@ANI_news) May 22, 2016
विज्ञापन
पेंटागन के अधिकारियों के मुताबिक हमले में एक और लडाके की मौत हुई है, वो और मंसूर एक ही वाहन में सवार था। मुल्ला मंसूर ने बीते साल जुलाई में मुल्ला मोहम्मद उमर की जगह अफगान तालिबान की कमान संभाली थी। बीते साल ये खबर आई थी कि पाकिस्तान में चरमपंथियों की मीटिंग के बाद हुई गोलीबारी में वो बुरी तरह घायल हो गए था। तालिबान प्रमुख के तौर पर उनकी नियुक्ति विवादों में थी। विरोधी गुट ने अपना अलग नेता घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
पेंटागन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंसूर हमलों की योजना बनाने में सक्रिय तौर पर भागीदार थे। बयान में कहा गया, "वो अफगानिस्तान के आम लोगों, सुरक्षा बलों, हमारे जवानों और गठबंधन के सहयोगियों के लिए खतरा था।"