{"_id":"57a3b8a14f1c1b39302b8ab6","slug":"tajmahal-casino-of-trump-to-shut-down-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के ‘ताजमहल कसीनो’ पर लगेगा ताला ","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप के ‘ताजमहल कसीनो’ पर लगेगा ताला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 05 Aug 2016 03:20 AM IST
विज्ञापन
ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदार डोनाल्ड ट्रंप के ‘ताजमहल कसीनो’ पर अगले महीने ताला लग जाएगा। अटलांटा शहर में स्थित अरबपति व्यवसायी के इस कसीनो के कामगार अपना वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
कसीनो के तकरीबन 3000 कामगार बेरोजगार हो गए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप कई वर्षों से इस कसीनो का प्रबंधन नहीं देख रहे हैं। लेकिन यह कसीनो उनके नाम से हैं, जिसे उनके दोस्त और साथी अरबपति कार्ल इकाहेन चलाते हैं। सूत्रों का कहना है कि सितंबर के पहले हफ्ते में इस कसीनो को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कसीनो से जुड़े लोगों का कहना है कि ट्रंप ने 1990 में इस कसीनो को खोला था और इसके बंद होने से तकरीबन 3000 लोग सड़क पर आ जाएंगे। वहीं, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने रिपब्लिकन उम्मीदार ट्रंप के व्यवसायिक रिकॉर्ड पर भी हमला किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप पर पिछले 30 साल में चार धोखाधड़ी के मामले हैं। ये सभी मामले अटलांटा शहर में उनके कसीनो को लेकर है। ट्रंप ने 1991 में ताज महल और 1992 में ट्रंप कैस्टल एसोसिएट्स को दिवालिया घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन