{"_id":"f6eee43af0aad796327e9898ee916ed0","slug":"syria-america-john-maccen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहस के दौरान मैकेन खेल रहे थे गेम","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बहस के दौरान मैकेन खेल रहे थे गेम
बीबीसी
Updated Thu, 05 Sep 2013 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सीनेटर जॉन मैकेन ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस में सीरिया पर बहस के दौरान वह अपने आईफोन पर गेम खेल रहे थे।
द वाशिंगटन पोस्ट ने रिपब्लिकन सीनेटर जॉन मैकेन की पोकर खेलते हुए तस्वीर प्रकाशित की है।
मैकेन ने ट्विटर पर व्यंग्यात्मक लहजे में इस ''स्कैंडल'' का उल्लेख करते हुए लिखा कि बैठक तीन घंटे से भी ज्यादा समय से चल रही थी।
द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, फोटोग्राफर मेलिना मारा ने मैकेन को सीरिया पर सुनवाई के दौरान गेम खेलते देखा और कैमरे में कैद कर लिया।
गंभीर बहस
मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने विदेशों मामलों की सीनेट कमेटी से समर्थन की अपील की।
उन्होंने कहा कि सीरियाई सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने का वक्त आ गया है। गौरतलब है कि सीरिया में पिछले महीने हुए रासायनिक हमले के लिए अमेरिकी सीरियाई सरकार को ज़िम्मेदार मानता है।
मजाकिया लहजे में मैकेन ने सीएनएन को बताया, "इस गेम में सबसे बुरी बात ये हुई कि मैं हजारों डॉलर हार गया। हालांकि यह काल्पनिक धन था।"
मैकेन वियतनाम में युद्धबंदी रह चुके हैं और बाद में और फिर सीनेट के लिए चुने गए।
वित्तीय सुधार अभियान और अप्रवासन मुद्दों पर अपनी पार्टी से अलग विचार रखने के चलते विद्रोही की छवि बनाने वाले मैकेन साल 2008 के राष्ट्रपति चुनाव में सुर्खियों में आए।
मैकेन राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने में सफल रहे लेकिन आम चुनावों में बराक ओबामा से हार गए।