फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   suspecious letter sent to trump, coul'd be ricin poison

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजा गया संदिग्ध पत्र, जहर होने का संदेह

Wed, 03 Oct 2018 08:39 PM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Wed, 03 Oct 2018 08:39 PM IST
विज्ञापन
suspecious letter sent to trump, coul'd be ricin poison
donald trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पेंटागन को लिखे गए एक पत्र में जानलेवा विषैला पदार्थ राइसिन होने का संदेह जताया गया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने बताया कि उसे सोमवार को ट्रंप को संबोधित करके लिखा गया एक संदिग्ध लिफाफा मिला और इसी दिन पेंटागन के जांच केंद्र में उसे लिखे गए कम से कम दो अन्य संदिग्ध लिफाफे भी मिले।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसी के मुताबिक यह लिफाफा न तो व्हाइट हाउस में लिया गया और न ही उसे व्हाइट हाउस में लाया गया। पेंटागन प्रवक्ता क्रिस शेरवुड ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें आतंकी साजिश में इस्तेमाल किया जाने वाला राइसिन जहर होने का संदेह है। 
विज्ञापन


पेंटागन पुलिस ने इस मामले की जांच एफबीआई को सौंप दी है। एक रक्षा अधिकारी के मुताबिक ये पत्र रक्षा मंत्री जिम मैटिस और नौसेना प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन को लिखे गए हैं। सीएनएन ने संयुक्त संघीय जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से कहा कि व्हाइट हाउस और पेंटागन को भेजे गए पत्र आपस में संबद्ध हैं और उनमें कास्टर तेल के बीज से बना पदार्थ (राइसिन) है। लेकिन अधिकारी फिलहाल इसकी पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सायनाइड से भी छह हजार गुना अधिक असरकारी

राइसिन को अगर निगला, सुंघाया या इंजेक्शन के रूप में दिया जाए तो यह महज सेकंड के कुछ हिस्से में ही जानलेवा साबित होता है। इसका प्रभाव सायनाइड के मुकाबले 6000 गुना ज्यादा होता है। बहुत दूर से इसका असर उल्टी आने, अंदरूनी खून के रिसाव, सांस लेने में परेशानी या शरीर के अंगों के निष्क्रिय होने के रूप में सामने आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed