फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   sushma swaraj address today

संयुक्त राष्ट्र महासभा में आज पाक को कड़ा जवाब देंगी सुषमा स्वराज

Mon, 26 Sep 2016 08:59 AM IST
एजेंसी/न्यूयॉर्क
एजेंसी/न्यूयॉर्क Updated Mon, 26 Sep 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj address today
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगी। पूरी दुनिया की नजरें स्वराज के भाषण पर हैं जिसमें पाकिस्तानी पीएम शरीफ द्वारा कश्मीर पर आक्षेपों का कड़ा जवाब मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुषमा स्वराज शनिवार दोपहर को यहां पहुंची और वे सोमवार सुबह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज न्यूयॉर्क पहुंचीं।’ 
विज्ञापन


शरीफ ने महासभा में अपने संबोधन के दौरान ज्यादा ध्यान कश्मीर पर ही केंद्रित रखा था। ऐसे में सुषमा से उम्मीद की जा रही है कि वह शरीफ के उस भाषण का कड़ा जवाब देंगी। स्वरूप ने 23 सितंबर को कहा कि ‘पूरी दुनिया और पूरा देश’ सुषमा स्वराज का संबोधन सुनने का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का ‘विजन दस्तावेज’ पेश करने वाली हैं

sushma swaraj address today
वह 71वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए भारत का ‘विजन दस्तावेज’ पेश करने वाली हैं। इससे पहले शरीफ के भाषण पर भारत ने जवाब के अधिकार का इस्तेमाल किया और पाकिस्तान को ‘आतंकवाद की शरणस्थली’ तथा ऐसा ‘आतंकी देश’ करार दिया, जो आतंकवाद का इस्तेमाल सरकारी नीति के तौर पर करते हुए ‘युद्ध अपराधों’ को अंजाम देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed