फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Sushma said, North Koreas proliferation linkages must be explored

सुषमा स्वराज बोलीं- उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रमों के पीछे पाकिस्तान

Tue, 19 Sep 2017 10:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 19 Sep 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Sushma said, North Koreas proliferation linkages must be explored

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बिना नाम लिए ऐसे समय में पाकिस्तान पर निशाना साधा है जब उत्तर कोरिया ने हालही में मिसाइल टेस्ट किया है। यूएस और जापान के साथ त्रिपक्षीय वार्ता के बाद विदेश मंत्री ने कहा कि उत्तर कोरिया के प्रसार का पता लगाया जाना चाहिये। 

विज्ञापन


पढ़ें: चीन के खिलाफ भारत, अमेरिका और जापान साथ, डोकलाम पर भी हुई बात
विज्ञापन


यह संदिग्ध है और कुछ लोग साबित करते हैं कि पाकिस्तान उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की मां है। विदेश मंत्री के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि सुषमा ने उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम की निंदा की है और कहा कि उसके प्रसार का पता लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसमें शामिल हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर अमेरिका के उत्तरवर्ती प्रशासन केंद्रीय खुफिया एजेंसी के माध्यम से पाकिस्तान-उत्तर कोरिया परमाणु संबंधों के बारे में पता लगा था।  वास्तव में, पाकिस्तान के परमाणु बम के पिता माने जाने वाले अब्दुल कदीर खान ने 2004 में ईरान, उत्तर कोरिया और लीबिया को परमाणु रहस्यों को बेचने की बात स्वीकार की थी।

पढ़ें: मिसाइल परीक्षण पर ट्रंप का जवाब, उत्तर कोरिया के ऊपर से बमवर्षक विमान उड़ाकर दी कड़ी चेतावनी

इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तानी परमाणु भौतिक विज्ञानी परवेज हूडभोय ने मीडिया को बताया कि इस बात के संकेत हैं कि अब्दुल कदीर खान ने अकेले यह काम नहीं किया था। इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि खान ने अकेले ही उत्तर कोरिया को टेक्नॉलाजी ट्रांसफर की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed