{"_id":"5b33571a4f1c1b614d8b87ad","slug":"supreme-court-upheld-donald-trump-immigration-travel-ban-against-predominantly-muslim-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप विदेशी श्रमिकों के कौशल आधारित प्रणाली के जरिए अमेरिका आने के पक्ष में","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
ट्रंप विदेशी श्रमिकों के कौशल आधारित प्रणाली के जरिए अमेरिका आने के पक्ष में
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि विदेशी कर्मचारी योग्यता या कौशल आधारित आव्रजन प्रणाली के माध्यम से अमेरिका आएं ताकि अमेरिकी कंपनियों की मांग पूरी की जा सके। वर्तमान आव्रजन प्रणाली का सबसे ज्यादा प्रभाव भारतीय-अमेरीकी पर पड़ रहा है, जो मुख्य रूप से एच-1 बी कार्य वीजा पर अमेरिका आते हैं। इनमें से अधिकतर उच्च कौशल प्राप्त पेशेवर होते हैं। स्थानीय निवास या ग्रीन कार्ड आवंटन में सात प्रतिशत प्रति देश के कोटा से सबसे बुरा असर इन्हीं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रंप ने अमेरिकी सांसदों के साथ लंच के दौरान व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, मैं चाहता हूं लोग हमारे देश में आएं क्योंकि हमारा देश अच्छा कर रहा है। देश में ही हमारी कंपनियों की संख्या बढ़ रही है, लंबे समय में ऐसा उछाल नहीं देखा गया। हमें श्रमिकों की जरूरत है। इसलिए, मैं चाहता हूं कि लोग यहां आएं। उन्हें योग्यता आधारित प्रणाली के माध्यम से आना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को यहां आना होगा ताकि वे हमारे देश और कंपनियों की मदद कर सकें। उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप ने आव्रजन मामले से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में यह बात कही। दरअसल, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने आठ मुस्लिम बहुल देशों से आने वाले लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध के ट्रंप के फैसले को बरकार रखा है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा कि वह लोगों के अमेरिका आने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि उन्हें योग्यता आधारित प्रणाली के माध्यम से कानूनी रूप से आना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारत जैसे देशों को फायदा होगा।