{"_id":"5ba176ef867a55013f17cfb9","slug":"study-says-bad-cholestrol-is-not-a-danger-for-heart","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैड कोलेस्ट्रॉल से दिल को खतरा नहीं : शोध","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
बैड कोलेस्ट्रॉल से दिल को खतरा नहीं : शोध
एजेंसी, वाशिंगटन
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
heart problem
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक बैड कोलेस्ट्रॉल को दिल की बीमारियों का कारण माना जा रहा था, लेकिन अब एक अध्ययन में दावा किया गया है कि बैड कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर से दिल की बीमारियां होती हैं, इसका कोई प्रमाण नहीं है। दुनिया भर के 17 हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
अध्ययन में इस बात का भी उल्लेख किया गया है, कि बड़ी संख्या में हार्ट अटैक के ऐसे मरीज हैं जिनके अंदर एलडीएल-सी (बैड कॉलेस्ट्रॉल) की मात्रा सामान्य स्तर से भी कम थी। इस अध्ययन में शामिल एक फीजिशन प्रोफेसर शेरिफ सुल्तान ने बताया कि यह अध्ययन ब्रिटिश पत्रिका ‘एक्सपर्ट रिव्यू ऑफ क्लिनिकल फॉर्माकॉलजी’ में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
इसमें तकरीबन 13 लाख मरीजों पर किया गया। शोधकर्ताओं की टीम में अमेरिका, आयरलैंड, इटली, स्वीडन, फ्रांस और जापान के हृदय रोग विशेषज्ञ शामिल थे।