फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   stormy tour of key states in us election

अमरीकी चुनाव: ओबामा-रोमनी में कांटे की टक्कर

Tue, 06 Nov 2012 01:33 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 06 Nov 2012 01:33 AM IST
विज्ञापन
stormy tour of key states in us election

अमरीका में छह नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। मुख्य मुकाबला डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा और रिपब्लिकन पार्टी के मिट रोमनी के बीच है। दोनों ही उम्मीदवार प्रमुख राज्यों का तूफ़ानी दौरा कर रहे हैं। हैम्मशायर में एक चुनावी रैली के दौरान बराक ओबामा ने कहा कि वे इतनी दूर आगे निकल चुके है कि अब वे वापस नही लौट सकते।

विज्ञापन


दूसरी तरफ़ मिट रोमनी ने ओहायो में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ''हम अमरीकी हैं और हम लोग कुछ भी कर सकते हैं।'' लेकिन दोनों के बीच कांटे की टक्कर है और नतीजों के बारे में कुछ भी अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है। एबीसी न्यूज़ और वाशिंगटन पोस्ट के ताज़ा सर्वेक्षण के अनुसार दोनों ही उम्मीदवारों को 48 फ़ीसदी मतदाताओं का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन


रोमनी ओहायो के अलावा पेनसिलवेनिया और वर्जीनिया का दौरा कर रहें हैं जबकि ओबामा फ़लौरिडा, ओहायो और कोलोराडो के मतदाताओं का दिल जीतने की कोशिश कर रहें हैं। दोनों ही उम्मीदवार प्रचार के अंतिम दिनों में उन मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगें हैं जिन्होंने अभी तक अपना मन नहीं बनाया है। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शनिवार को ओबामा के समर्थन में वर्जीनिया में उनके साथ एक चुनावी रैली में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बदला के लिए मतदान'
न्यू हैम्पशायर में प्रचार के दौरान ओबामा ने कहा कि वो अहम मुद्दों पर गतिरोध दूर करने के लिए सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करेंगें लेकिन हेल्थकेयर और कॉलेजों की आर्थिक मदद जैसे मुद्दों पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

रोमनी ने ओबामा के उस बयान की जमकर आलोचना की जिसमें ओबामा ने कहा था कि ज़्यादा से ज़्यादा मतदान करना रिपब्लिकन पार्टी से सबसे बड़ा बदला होगा। इसके जवाब में रोमनी ने कहा कि मतदान बदले के लिए नहीं अपने देश से प्यार के कारण किया जाना चाहिए। कोलोराडा में रोमनी का कहना था, ''मंगलवार का चुनाव भविष्य को देखने और पिछले चार सालों को अपने पीछे छोड़ने का एक मौक़ा होगा।''

रोमनी ने कहा कि अमरीकी जनता एक सुनहरे भविष्य के बहुत क़रीब है। ओहायो में एक मतदाता ने बीबीसी संवाददाता से बातचीत के दौरान कहा, ''मैं रोमनी को वोट दूंगा। कम से कम उनके पास अर्थव्यवस्था को ठीक करने और नौकरियां पैदा करने की एक योजना तो है।''

जबकि एक सेवानिवृत्त शिक्षक अनिता हिलडेग्रेन का कहना था, ''मैं ओबामा को वोट दूंगी। हो सकता है उन्होंने सब कुछ नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने बहुत कुछ किया है।'' गोरों, बुज़ुर्गों और धार्मिक लोगों के बीच मिट रोमनी ज़्यादा लोकप्रिय हैं जबकि ओबामा को महिलाओं, अश्वेतों और नौजवान मतदाताओं का ज़्यादा समर्थन हासिल है।


आशा की जा रही है कि नौ राज्य ही नतीजों का फ़ैसला करेंगे जहां के मतदाता अंतिम समय में अपना फ़ैसला करते हैं। ताज़ा सर्वेक्षण के अनुसार इन राज्यों में ओबामा को थोडी़ सी बढ़त हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed