फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Special Diwali postage stamp released by United Nations Postal Agency

संयुक्त राष्ट्र डाक एजेंसी ने जारी किये विशेष दिवाली डाक टिकट, भारत ने कहा धन्यवाद

Wed, 07 Nov 2018 04:05 PM IST
भाषा, संयुक्त राष्ट्र
भाषा, संयुक्त राष्ट्र Updated Wed, 07 Nov 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
Special Diwali postage stamp released by United Nations Postal Agency

भारत ने दिवाली के अवसर पर विशेष डाक टिकटें जारी करने के लिए बुधवार को संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन को धन्यवाद दिया। संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन ने दिवाली उत्सव मनाने के लिए 19 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम पत्र जारी किया था।

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, “अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष हर दिन होता है। रोशनी के पावन त्योहार के अवसर पर दिवाली डाक टिकटों की पहली खेप पर बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा प्रार्थना को दर्शाने के लिए यूएन स्टांप का धन्यवाद।” 
विज्ञापन


1.15 डॉलर मूल्य वर्ग की इस शीट में 10 डाक टिकटें और नाम-पत्र जारी किए हैं जिसमें त्योहार पर रोशनी और दिए दर्शाए गए हैं। इस कागज की पृष्ठभूमि में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की जगमगाती इमारत और त्योहार के भाव को मनाने के लिए “हैप्पी दिवाली’’ का संदेश नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed