{"_id":"5bebcc05bdec2269377f814f","slug":"so-far-50-people-have-died-in-the-devastating-fire-in-california","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग में अभी तक 50 लोगों की मौत, दो मोर्चों पर जूझ रहे दमकल कर्मी","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग में अभी तक 50 लोगों की मौत, दो मोर्चों पर जूझ रहे दमकल कर्मी
भाषा, पैराडाइज
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी एवं दक्षिणी कैलिफोर्निया में हजारों दमकल कर्मी मंगलवार को आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। अमेरिकी राज्य के इतिहास में सबसे घातक इस घटना के मृतकों की तलाश के लिए खोजी दल जली हुए कारों एवं घरों का मलबा खंगाल रहे हैं। इस भीषण आग में राज्य में अब तक कम से कम 50 लोगों की मौत की खबर आ चुकी है और सैकड़ों लापता हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
ज्यादातर मौतें पैराडाइज कस्बे के भीतर और आस-पास लगी तथाकथित “कैंप फायर” के कारण हुई हैं। 26,000 की आबादी वाला यह राज्य सिएरा नेवेडा पहाड़ियों के तल में स्थित है। शेरिफ कोरी होनिया ने एक संवाददाता सम्मेलन को बताया, “आज छह और शव बरामद हुए जिससे मृतकों की कुल संख्या 48 पर पहुंच गई है। सभी छह मृतकों के अवशेष पैराडाइज में उनके घर से बरामद हुए हैं।” अन्य दो मौतें लॉस एंजिलिस के उत्तर में लगी “वूलसे फायर’ से हुई हैं।
विज्ञापन